{"_id":"5da0e43f8ebc3e93d96596ea","slug":"png-gift-to-civil-lines-before-diwali-allahabad-news-ald257262774","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले सिविल लाइंस को पीएनजी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले सिविल लाइंस को पीएनजी का तोहफा
विज्ञापन
PNG gift to civil lines before Diwali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले सिविल लाइंस को पीएनजी का तोहफा
क्रासर
-पुष्पकोर्ट, अंशल,साईं दर्शन व विनायक ली ग्रैंड अपार्टमेंट ज्योति पर्व से पहले पीएनजी से जलने लगेंगे चूल्हे
-परिसरों में इंटरनल लेइंग, कनेक्शन के लिए पंजीयन आरंभ, महीने भर में मम्फोर्डगंज में भी पीएनजी जल्द
अनूप ओझा
प्रयागराज। सिविल लाइंस केचार अपार्टमेंट में दिवाली से पहले पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अशोक नगर, क्लाइव रोड व एल्गिन रोड पर पीएनजी की आपूर्ति के लिए 45 किमी पाइप लाइन बिछाने के बाद चुनिंदा अपार्टंमेंट परिसरों में नेटवर्किंग की जा रही है। साथ ही कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो गए हैं। महीने भर के बाद मम्मफोर्डगंज में भी पीएनजी से चूल्हे जलने लगेंगे।
इंडियन ऑयल- अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन ने
सस्ती, सुरक्षित व सिलेंडर मुक्त गैस आपूर्ति के लिए शहर शहर में करीब 1000 किमी लंबी पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। जिन इलाकों में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने के लिए अनुमति मांगी गई है, उसमें सरदार पटे रोड, क्लाइव रोड, स्टेनली रोड, ताशकंद मार्ग, मम्फोर्डगंज में त्रिपाठी चौराहा से कचहरी रोड, त्रिपाठी चौराहा से फव्वारा चौराहा, सुभाष नगर रोड, बाबू बिंदेश्वरी मार्ग और जार्ज टाउन मार्ग शामिल हैं। डीजीएम कर्मेंद्र सिंह के मुताबिक महीने भर बाद मम्फोर्डगंड में कनेक्शन आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस रूट पर पांच सौ कनेक्शन आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल हफ्ते भर के भीतर सिविल लाइंस के पुष्पकोर्ट अपार्टमेंट, अंशल अपार्टमेंट, साईं दर्शन अपार्टमेंट और विनायक ली ग्रैंड अपार्टमेंट में पीएनजी कनेक्शन का आवंटन आरंभ हो जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। अशोक नगर में छह सौ कनेक्शन आवंटित कर दिए गए हैं।
इनसेट
चूल्हा जले या नहीं 75 रुपये प्रतिमाह लगेगा शुल्क
प्रयागराज। पीएनजी गैस कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को 75 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम शुल्क अदा करना पड़ेगा। चाहे, संबंधित फ्लैट या आवास में चूल्हा जलाया जाए या नहीं। इसके साथ ही इस पर किसी भी तरह की श्रेणी के कनेक्शन पर सब्सिडी की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
तीन श्रेणियों में कनेक्शन
------------------------
5618 रुपये जमा करने पर मिलेगा कनेक्शन। 26 -40 रुपये प्रति यूनिट आएगा खर्च। हर दो महीने पर होगी ऑन लाइन बिलिंग।
0000
1618 रुपये की जमानत राशि पर कनेक्शन आवंटन। 24 बार के बिल तक 200 रुपये की अतिरिक्त किश्त जमा करनी होगी
000
618 रुपये पर कनेक्शन आवंटन । 25 रुपये हर बिल के साथ अतिरिक्त शुल्क के रूप में आजीवन जमा करना होगा।
कोट
2020 तक प्रयागराज के हर गली-मोहल्ले तक पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल लाइंस के अपार्टमेंट में दिवाली से पहले पीएनजी कनेक्शन की श्रीगणेश हो जाएगा। मनीष मिश्र, जनरल मैनेजर- इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड।