फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Narendra Modi to visit Prayagraj on December 5

प्रयागराज : पांच दिसंबर को संगमनगरी आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sun, 28 Nov 2021 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit Prayagraj on December 5
pm modi - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह रविवार पांच दिसंबर को प्रयागराज आ सकते हैं। उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी यहां मौजूद रहेंगे। पीएम के प्रयागराज आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चर्चा है कि पीएम मोदी परेड ग्राउंड में प्रयागराज को कुछ नई सौगात देने के साथ ही  तमाम योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन


चर्चा है कि पीएम यहां प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से मिल सकते हैं। सरकारी स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में तकरीबन डेढ़ लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। यह सभी वह महिलाएं हैं जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रदेश के तमाम जिलों से उन्हें प्रयागराज लाने की जिम्मेदारी यूपी रोडवेज की रहेगी।
विज्ञापन


पीएम का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में हो सकता है। वहीं पर बसों को खड़ा करने की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी कार्यक्रम का कोई प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि एक दो दिन में एसपीजी द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही वहां पीएम के कार्यक्रम के लिए टेंट आदि लगाने की कार्रवाई भी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर बनी चुनिंदा महिलाओं की कहानी भी सुनाई जाएगी। इस बारे में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री का कहना है कि अभी कार्यक्रम को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिर भी प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अगर कोई आदेश आएगा तो उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed