फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi will worship Kumbh Kalash at Sangam, will take pledge for world peace

Prayagraj : संगम पर कुंभ कलश की पूजा करेंगे पीएम मोदी, विश्व शांति का लेंगे संकल्प

Thu, 12 Dec 2024 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

संगम पर अभेद्य सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री की पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। एसपीजी को पूजा कराने वाले पुजारियों की सूची सौंप दी गई है। काली मछली झंडा निशान वाले तीर्थपुरोहित दीपू मिश्रा के आचार्यत्व में सात वेदज्ञ विद्वान विशेष पूजा करने के दौरान मंत्रोच्चार करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will worship Kumbh Kalash at Sangam, will take pledge for world peace
प्रयागराज में महाकुंभ के कुंभ कलश का पूजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संगम पर कुंभ कलश की पूजा करेंगे। पूजन में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटी पर मौजूद रहेंगे।इसके लिए वेद ज्ञाता सात आचार्यों की सूची एसपीजी को सौंप दी गई है। 20 मिनट तक पूजा के बाद पीएम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन त्रिवेणी की आरती भी उतारेंगे।

विज्ञापन

संगम पर अभेद्य सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री की पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। एसपीजी को पूजा कराने वाले पुजारियों की सूची सौंप दी गई है। काली मछली झंडा निशान वाले तीर्थपुरोहित दीपू मिश्रा के आचार्यत्व में सात वेदज्ञ विद्वान विशेष पूजा करने के दौरान मंत्रोच्चार करेंगे। इसके लिए तैयार की गई भव्य जेटी पर मंत्रोच्चार के साथ गौरी-गणेश का पूजन होगा।

विज्ञापन

इसके बाद पीएम मोदी कुंभ कलश की सविधि पूजा करेंगे। इसी क्रम में वह त्रिवेणी पूजन भी करेंगे। कुंभ कलश की पूजा के लिए सामग्री भी तैयार कर ली गई है। प्रधानमंत्री करीब 20 मिनट तक कुंभ कलश की पूजा के बाद त्रिवेणी की आरती उतारेंगे। इस दौरान वह विश्व शांति और मंगल का संकल्प भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानवता की अमूर्त धरोहर और विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ के निर्विघ्न पूरा होने की पीएम कामना भी करेंगे। पीएम जब पूजा करेंगे, तब जल, थल और नभ से तीन चरणों में अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाकर निगरानी होती रहेगी। प्रधानमंत्री संगम से मेला क्षेत्र की बसावट को भी निहारेंगे। वह ज्ञान की गहरी जड़ों की प्रतिमूर्ति अक्षयवट को भी नमन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed