{"_id":"5e5ab4b88ebc3ef3aa263c29","slug":"pm-modi-visits-prayagraj-every-fourth-month-on-december-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर 18 से औसतन हर चौथे महीने प्रयागराज आए पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर 18 से औसतन हर चौथे महीने प्रयागराज आए पीएम मोदी
Sun, 01 Mar 2020 12:30 AM IST
विनोद सिंह
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में परेड मैदान में कहा कि संगमनगरी में आने के बाद असीम ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं तीर्थराज प्रयागराज में आकर हमेशा ही एक अलग पवित्रता और ऊर्जा का भी उन्हें अहसास होता रहा है। शनिवार को पीएम ने यह बातें ऐसे ही नहीं। उनके बीते कुछ दौरों पर नजर डाले तो प्रदेश में वाराणसी के बाद प्रयागराज ही ऐसा शहर है जहां पीएम मोदी बीते 440 दिन के दौरान चार बार प्रयागराज आए। यानी की औसतन हर चौथे माह पीएम प्रयागराज पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयागराज आगमन के पिछले कुछ कार्यक्रम पर नजर डाले तो कुंभ के पूर्व उनका आगमन अंदावा झूंसी में 16 दिसंबर 2018 को हुआ था। तब उन्होंने प्रयागराज में कुंभ मेले को लेकर शहर में बने फ्लाई ओवर, प्रयागराज एयरपोर्ट, प्रयागराज संगम, सूबेदारगंज स्टेशन की नई बिल्डिंग आदि का उद्घाटन करने के साथ ही अक्षयवट खोले जाने का एलान किया था।
इसके बाद कुंभ के दौरान पीएम 24 फरवरी 2019 को भी प्रयागराज पहुंचे। तब संगम स्नान के साथ ही परेड ग्राउंड में ही पांच सफाई कर्मियों के पांव पखारे। पीएम के पांव पखारने की फोटो सोशल मीडिया में भी खूब शेयर की गई। लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया। इसके बाद परेड ग्राउंड में ही पीएम मोदी नौ मई 2019 को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल के समर्थन में बड़ी रैली की। इस दौरे के बाद पीएम मोदी अपने प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल में शनिवार 29 फरवरी को पहली बार प्रयागराज पहुंचे। और यहां तीन विश्व रिकार्ड के वह साक्षी बने।