फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi took forward the message of Saint Gadge, today 'Cleanliness Campaign' has become a global movement.

सीएम बोले : संत गाडगे के संदेश को पीएम मोदी ने बढ़ाया आगे, आज वैश्विक आंदोलन बन चुका है ''स्वच्छता अभियान'

Sun, 23 Feb 2025 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 08:51 PM IST
सार

राष्ट्रसंत परम पूज्य गाडगे महाराज की 149 वीं जयंती पर गंगा पंडाल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे, जिन्होंने जातिवाद, अंधविश्वास और अस्वच्छता के खिलाफ व्यापक जनजागरण कर समाज को नई दिशा दी।

विज्ञापन
PM Modi took forward the message of Saint Gadge, today 'Cleanliness Campaign' has become a global movement.
सीएम योगी को स्मृति चिन्ह के रूप में संत गाडगे का चित्र भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रसंत परम पूज्य गाडगे महाराज की 149 वीं जयंती पर गंगा पंडाल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे, जिन्होंने जातिवाद, अंधविश्वास और अस्वच्छता के खिलाफ व्यापक जनजागरण कर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गाडगे महाराज का जीवन समाज में जागरूकता और सुधार लाने का प्रेरणास्रोत रहा है। वे जहां भी जाते, कीर्तन के माध्यम से शिक्षा और स्वच्छता का संदेश देते थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कहते थे कि ईश्वर का वास वहीं है, जहां स्वच्छता है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, जो आज वैश्विक आंदोलन बन चुका है। सीएम योगी ने कहा कि संत गाडगे जी ने एक सदी पहले स्वच्छता का जो संदेश दिया था, वही आज प्रेरणा बनकर करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज में जाम की स्थिति नहीं है और यहां की जनता ने महाकुंभ को अपना आयोजन मानकर अतिथि सेवा का जो भाव दिखाया है, वह सराहनीय है।

विज्ञापन

अगले वर्ष 150 वीं जयंती होगी और भव्य

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगले वर्ष संत गाडगे महाराज की 150 वीं जयंती को और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है और स्वच्छता के इस संदेश को और अधिक विस्तार देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी की इस बात के लिए विशेष सराहना की कि उन्होंने संत गाडगे जी की 149वीं जयंती के अवसर पर इतना विशाल आयोजन आयोजित कराया।

समारोह में इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर जगद्गुरु सतुआ बाबा आश्रम के संत संतोषाचार्य महाराज, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, ज्वाला माता मंदिर के संत अशोक महाराज, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा के कई पदाधिकारी और संत गाडगे महाराज के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed