फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pm modi in prayagraj

कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर डाला : पीएम

Mon, 17 Dec 2018 12:52 AM IST
दुर्गेश pandey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: दुर्गेश pandey Updated Mon, 17 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
pm modi in prayagraj
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई पीढ़ी से बंद अक्षयवट तीर्थ को खोलने के एलान के साथ कहा कि अर्धकुंभ की वैश्विक लोकप्रियता देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री ने एक तरफ कुंभ के अद्वितीय अनुभवों को दुनिया के सामने पेश करने का संदेश दिया तो दूसरी ओर कांग्रेस पर तीखे वार भी किए। पीएम ने कहा कि सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी ने देश की हर संवैधानिक संस्था और यहां तक कि न्यायपालिका और संविधान से भी खुद को सबसे ऊपर माना है। पीएम ने कांग्रेस पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने देश की जनता से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन


संगम तट पर कुंभ के निर्विघ्न आयोजन के लिए पूजा, अक्षयवट दर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने अंदावा के निरंकारी सत्संग स्थल पर हुई सभा में  कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पसंद नहीं है। इस पार्टी ने न्याय प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास किया है। यूपी के लोग वो दिन याद करें जब इस पार्टी की सर्वोच्च नेता ने जनमत को अपमानित करने का प्रयास किया था। तब न्यायपालिका से अधिकार छीनने की कोशिश शुरू हुई थी। कांग्रेस की सोच रही है कि जो झुकता नहीं उसे तोड़ दो। यह उसकी सामंती सोच रही है।
विज्ञापन


न्यायपालिका को बर्बाद करने के लिए यह पार्टी बल ही नहीं, छल, प्रपंच और धूर्तता की हद पार कर जाती है। जब यह पार्टी शासन में होती है तब मनमाना और जब विपक्ष में होती है तब धमकाना, इनकी आदत है। यह वही पार्टी है जिसने सीनियर जज को चीफ जस्टिस बनाने के बजाए, ऐसे न्यायमूर्ति को इस पद पर आसीन करा दिया जो तीसरे नंबर पर आते थे। उन्होंने कुंभ को दिव्य और दर्शनीय बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। पीएम ने कहा कि कि यह सिर्फ श्रद्धा का नहीं प्रतिष्ठा का भी पर्व है। इसमें दुनिया के करोड़ों लोगों से संपर्क-संवाद तो होंगे ही, हमारे देश को करोड़ों विचारों से जोड़ने का असर मिलेगा। पीएम मोदी ने प्रयागराज में अकबर के किले में लंबे अरसे से बंद पौराणिक अक्षयवट तीर्थ को खोलने का एलान किया। कहा कि अब त्रिवेणी स्नान के बाद श्रद्धालु अक्षयवट के भी दर्शन कर सकेंगे। साथ ही सरस्वती कूप के भी दर्शन भी आम श्रद्धालु कर सकेंगे। इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed