{"_id":"67a12463ba9dff7b8b007ae0","slug":"pm-can-again-give-a-big-message-of-harmony-through-the-sands-of-sangam-allahabad-news-c-3-1-ald1063-553895-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संगम की रेती से समरसता का फिर बड़ा संदेश दे सकते हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संगम की रेती से समरसता का फिर बड़ा संदेश दे सकते हैं पीएम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के साथ समरसता का फिर बड़ा संदेश दे सकते हैं।2019 में स्वच्छता कर्मियों के पांव पखारकर यही संदेश दिया था। पीएम के आगमन को लेकर प्रोटोकाॅल जारी हो गया है।
शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियाें ने भी कुंभनगरी में डेरा डाल लिया है। वैसे, प्रोटोकॉल में पीएम के सिर्फ स्नान का ही कार्यक्रम है, लेकिन चौंका देने वाले पीएम इस बार भी समरसता का कोई बड़ा संदेश दे सकते हैं।
मौनी अमावस्या पर हादसों के बाद पीएम का कार्यक्रम टलने की संभावना जताई जा रही थी। अब प्रोटोकाॅल जारी होने से संशय खत्म हो गया है। शेड्यूल के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट उतरेंगे। फिर, हेलिकाॅप्टर से नैनी के डीपीएस मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
यहां से अरैल होते हुए मोटर बोट से संगम नोज पहुंचेंगे। 11 बजे से आधे घंटे तक स्नान का कार्यक्रम नियत है। इस बीच, वह संतों से मुलाकात भी कर सकते हैं। इसी रूट से वापसी के बाद दोपहर 12.30 बजे उनकी रवानगी प्रस्तावित है। पीएम इससे पहले महाकुंभ में 13 दिसंबर को आए थे।