{"_id":"660956a47a0df9f8170b28e5","slug":"players-of-the-state-will-gather-in-a-15-day-camp-at-meyohal-sports-complex-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : मेयोहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 15 दिवसीय कैंप में जुटेंगे प्रदेश के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : मेयोहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 15 दिवसीय कैंप में जुटेंगे प्रदेश के खिलाड़ी
Sun, 31 Mar 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2024 05:57 PM IST
सार
इस 15 दिवसीय कैंप के समापन पर होने वाले ट्रायल से ही खिलाड़ियों को छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले खिलाड़ियों ने जिला व मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में खिलाड़ियों को बैडमिंटन के खेल में प्रवेश देने के लिए खेल निदेशालय की ओर से 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगाया जा रहा है। यहां राज्य स्तर की प्रतियोगिता में चयनित अंडर-15 वर्ग के 22 खिलाड़ी कैंप करेंगे। इस 15 दिवसीय कैंप के समापन पर होने वाले ट्रायल से ही खिलाड़ियों को छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले खिलाड़ियों ने जिला व मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रवेश किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग से 15 और बालिका वर्ग से सात खिलाड़ियों को चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों में आदित्य सक्सेना, अक्षत सोनी व रौनक शुक्ला (प्रयागराज), शिवांग मौर्या व पीयूष सिंह (मिर्जापुर), यमुना प्रसाद मौर्या, गंगा प्रसाद मौर्या, विकास सिंह व शिवम (आजमगढ़), अंश सोनी व अंशु यादव (चित्रकूट), अंकित वर्मा व अभिजीत प्रसाद (लखनऊ), शिवा धूरिया (अयोध्या), मो. जैद (सहारनपुर) शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, बालिक वर्ग में संजना गिरी, काव्या दूबे, खुशी व शिवि मौर्या (वाराणसी), अदिति सिंह (लखनऊ), अर्पिता सिंह (अयोध्या) और नव्या सक्सेना (बरेली) शामिल हैं। चयनित बालक वर्ग के खिलाड़ियों को लखनऊ के उपक्रीड़ाधिकारी मनीष गुप्ता और बालिका वर्ग में अयोध्या की उपक्रीड़ाधिकारी मधु अवस्थी प्रशिक्षित करेंगी।
मेयोहाल कांप्लेक्स के प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि दो से 16 अप्रैल तक लगने वाले इस शिविर के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व उनके खाने पीने का भी प्रबंध कांप्लेक्स में कर दिया गया है। शिविर सफल रूप से संचालित होगा।