फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Platforms of 47 trains including Shivganga and Rajdhani will change from January 2

Prayagraj : शिवगंगा, राजधानी समेत 47 ट्रेनों के दो जनवरी से बदल जाएंगे प्लेटफॉर्म, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Wed, 10 Dec 2025 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

Prayagraj Magh Mela : उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज माघ मेले के मद्देनजर यात्रियों की सहूलियत के लिए 47 ट्रेनों के प्लेटफार्म को बदलने का फैसला किया गया है। भीड़ से यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए शिवगंगा एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस समेत 47 ट्रेनों के प्लेटफार्म को बदल दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Platforms of 47 trains including Shivganga and Rajdhani will change from January 2
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेले में प्रयागराज जंक्शन व छिवकी रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सहूलियत के लिए 47 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाने का निर्णय लिया गया है। प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार यह बदलाव दो जनवरी से 17 फरवरी तक के लिए किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर आने वालीं 38 और छिवकी रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली राजेंद्रनगर–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-गरीब रथ एक्सप्रेस, संतरागच्छी–आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हल्दिया–आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय दो और बनारस–नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर पांच के बजाय छह पर आएगी। वहीं, इस्लामपुर–नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, हावड़ा–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि), हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (सोमवार), रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (मंगल, बुध, शनि), रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (सोमवार), रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (शुक्रवार), गुवाहाटी–नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी प्लेटफॉर्म एक के बजाय दो पर आएगी।

विज्ञापन

 

इसी तरह कोलकाता–उदयपुर अनन्या एक्सप्रेस, सिलचर–नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अगरतला–फिरोजपुर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म एक के बजाय दो पर, प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म दाे के बजाय एक पर, डाॅ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस एक के बजाय तीन पर, नई दिल्ली–बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस व नई दिल्ली-बनारस-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म पांच के बजाय आठ पर आएगी।

इसके अलावा गोरखपुर–कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच के बजाय छह पर, आनंद विहार टर्मिनल-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म छह के बजाय आठ पर, हावड़ा–कालका नेताजी एक्सप्रेस, गुवाहाटी–बाड़मेर एक्सप्रेस, गुवाहाटी–बीकानेर एक्सप्रेस, कोलकाता–बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस, हावड़ा–गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस, सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस व कामख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म एक के बजाय दो पर आएगी।

वहीं, वेरावल-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच के बजाय सात पर, भिवानी–प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस व प्रयागराज–डाॅ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच के बजाय 10 पर, प्रयागराज–भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस एक के बजाय दो पर और अहमदाबाद–प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म दाे के बजाय 10 पर आएगी।

चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म एक के बजाय तीन पर, प्रयागराज–अहमदाबाद सुपरफास्ट प्लेटफॉर्म दो के बजाय 10 पर, कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल प्लेटफॉर्म एक के बजाय दो पर व नई दिल्ली–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच के बजाय छह पर आएगी।

छिवकी स्टेशन पर इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव

अजमेर–भागलपुर एक्सप्रेस, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस, पूर्णा–पटना एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक–गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक–रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस, चेन्नई–गया सुपरफास्ट, पुणे-सुपौल एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक–पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म तीन के बजाय दाे पर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed