फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   plate and pontoon bridge will open without Prahari portal.

Prayagraj News: बिना प्रहरी पोर्टल के खुलेगा चकर्ड प्लेट और पांटून पुल मरम्मत का टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
plate and pontoon bridge will open without Prahari portal.
महाकुंभ- 2025 के लिए चकर्ड प्लेटों और पांटून पुल की मरम्मत का टेंडर अब तक नहीं हो सका है। दो बार टेंडर निकालने के बाद शिकायत हुई तो उसे रद्द करते हुए कई बदलाव किए गए। पहले 13 भाग में निकाले गए टेंडर को छह में समेट दिया गया। इससे प्रत्येक टेंडर की धनराशि बढ़ गई है। अब बड़े ठेकेदार ही इसे ले पाएंगे। साथ ही इसे प्रहरी पोर्टल से बाहर कर दिया गया है। इसलिए निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मेला खंड के अधिशासी अभियंता ने बीती 20 जून को चकर्ड प्लेट और पांटून पुल की मरम्मत के 13 टेंडर जारी किए थे। 3.40 करोड़ का टेंडर एक अगस्त को खुलना था। लेकिन आवेदन कम आने के कारण तिथि एक सप्ताह बढ़ाई गई। छह अगस्त को टेक्निकल बिड खुलनी थी तो उससे पहले शिकायत हो गई। इसमें टेंडर भरने वाले कई ठेकेदारों के पास उस कार्य का अनुभव नहीं था। विभाग को शिकायतों का निस्तारण कर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करनी थी। इसी दाैरान विभाग ने टेंडर रद्द कर दिया। फिर 13 कार्यों को छह में समेट दिया। इससे दो टेंडर 83 लाख, दो 34 लाख, एक 57 लाख और दूसरा 27 लाख रुपये का हो गया। टेंडर की धनराशि में बदलाव करके उसे 17 सितंबर को जारी किया गया। इसे 23 सितंबर को खोला जाएगा। साथ ही टेंडर को प्रहरी पोर्टल से हटा दिया गया। इसके आवेदन तो ऑनलाइन लिए जाएंगे लेकिन दस्तावेजों की जांच मैनुअल होगी। इससे टेंडर देने में पक्षपात होने की संभावना है।
विज्ञापन

------------
- टेंडर ऑनलाइन जारी किया गया है। पूर्व में जारी टेंडर में शिकायतें हो गईं थी। कार्य को जल्द से जल्द करवाना है, इसलिए कुछ बदलाव किया गया है। सोमवार को यह टेंडर खुलेगा। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। - देवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
क्या करता है प्रहरी पोर्टल
पीडब्ल्यूडी के सभी टेंडरों के आवेदनों की जांच प्रहरी पोर्टल करता है। प्रहरी पोर्टल सॉफ्टवेयर है और वह ऑनलाइन जांच करके मानक के अनुसार आए हुए आवेदन छांटकर विभाग को साैंप देता है और टेंडर उसी को मिलता है जो सभी मानकों को पूरा करता है। जो टेंडर प्रहरी में नहीं भेजे जाते हैं, उनकी जांच विभागीय स्तर पर होती है तो अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर दे देते हैं। चकर्ड प्लेट और पांटून पुल मरम्मत का टेंडर प्रहरी पोर्टल को नहीं भेजा गया है, इसलिए शिकायत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed