फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plans underway to regularize the Dadri Special train, a clone of the Prayagraj Express.

Prayagraj : प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन दादरी स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी

Fri, 10 Jul 2026 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव को देखते हुए रेलवे प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई वीआईपी और डिमांडिंग स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
Plans underway to regularize the Dadri Special train, a clone of the Prayagraj Express.
स्पेशल ट्रेन।

विस्तार

प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव को देखते हुए रेलवे प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई वीआईपी और डिमांडिंग स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की योजना बना रहा है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन दादरी स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की अंतिम रूपरेखा तैयार कर चुका है।

विज्ञापन


इसके नियमित होने से दिल्ली-एनसीआर की ओर रुख करने वाले दैनिक और कामकाजी यात्रियों को एक बड़ा विकल्प मिल जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन के समय और फेरों में भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे। वर्तमान में इन दोनों स्टेशनों से बंगलूरू, उधना, सूरत, दादर, गांधीग्राम और वलसाड के लिए स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। इनके फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। इन रूटों पर सालभर वेटिंग लिस्ट रहती है।
विज्ञापन


प्रयागराज से संचालित कई स्पेशल ट्रेनों को स्थायी करने का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गुजरात और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन का दर्जा मिल जाएगा। - प्रवीण पटेल, सांसद फूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

हडपसर, उधना और शेखपुरा स्पेशल के बढ़े फेरे

कुछ और स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। उधना(सूरत)-मधुबनी, उधना-झंझारपुर, आनंद विहार-शेखपुरा एवं गाजीपुर-हडपसर (पुणे) के नाम शामिल हैं। गाड़ी संख्या 09045 उधना-मधुबनी प्रत्येक रविवार 12 से 26 जुलाई तक व 09046 मधुबनी-उधना प्रत्येक सोमवार 13 से 27 जुलाई तक के लिए बढ़ाई गई है। 09047 उधना-झंझारपुर भी प्रत्येक रविवार 12 से 26 जुलाई, 09048 झंझारपुर-उधना प्रत्येक सोमवार 13 से 27 जुलाई तक के लिए बढ़ाई गई है। 04070 आनंद विहार-शेखुपरा को 10 से 14 जुलाई, 04069 शेखपुरा-आनंद विहार 11 से 15 जुलाई, 01431 हडपसर-गाजीपुर सिटी 10 जुलाई से 14 जुलाई और 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर को 12 जुलाई से 16 जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed