{"_id":"66fd2f1b166dbe2ebf0c6f7e","slug":"pitra-visarjan-devotees-offered-offerings-to-their-ancestors-on-the-banks-of-sangam-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pitra Visarjan : संगम तट पर श्रद्धालुओं पितरों को किया तर्पण, विधि विधान से किया श्राद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pitra Visarjan : संगम तट पर श्रद्धालुओं पितरों को किया तर्पण, विधि विधान से किया श्राद्ध
Wed, 02 Oct 2024 05:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:01 PM IST
सार
सर्वपितृ अमावस्या (पितृ विसर्जन) पर संगम तट पर श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण किया। विधि विधान से श्राद्ध कर पितरों को विदा कर उनका आशीष लिया। भोर से ही संगम तट समेत गंगा और यमुना के तमाम घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
संगम तट पर पितरों को पिंडदान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सर्वपितृ अमावस्या (पितृ विसर्जन) पर संगम तट पर श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण किया। विधि विधान से श्राद्ध कर पितरों को विदा कर उनका आशीष लिया। भोर से ही संगम तट समेत गंगा और यमुना के तमाम घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई थी। सर्वाधिक भीड़ संगम तट पर रही। इसके अलावा दारागंज, बलुआ घाट, अरैल, रामघाट, काली घाट, सरस्वती घाट, श्रृंगवेरपुर, लालापुर, श्रृंगवेरपुर आदि घाटों पर भारी भीड़ रही। संततियों ने मोक्ष की कामना को लेकर विधि विधान से तर्पण और श्राद्ध किया।
विज्ञापन
चावल, जौ का आटा, गाय का घी, तिल को लपेटकर पिंड बनाया गया। कुशा पर रखकर पितरों का आह्वान किया गया। गंगा जल में काला तिल मिलाकर जल अर्पित किया गया। इसके बाद यथाशक्ति ब्राह्मणों को भोजन और दान दिया गया। इसके पूर्व घाट पर ही क्षौर कर्म कराया। पितृ विसर्जन के चलते घाट पर मेले जैसा दृश्य रहा। शाम तक संगम समेत अन्य घाटों पर भीड़ रही।
विज्ञापन