{"_id":"57966dd94f1c1bcf0d21e18a","slug":"piped-to-households-message-of-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंचाया घर-घर तक नशा मुक्ति का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुंचाया घर-घर तक नशा मुक्ति का पैगाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शराब जिंदगी और परिवार के लिए कितनी घातक है, समाज को यह किस तरह से खोखला कर रही है, इसके बारे में सोमवार को बच्चों और युवाओं ने लोगों को जागरूक किया। शराब छोड़ो घर जोड़ो अभियान से जुड़ते हुए इविंग क्रिश्चियन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल से जुलूस निकाला गया। पार्षद सतीश केसरवानी के नेतृत्व में शराब से दूर रहने के लिए ‘अपराध को बढ़ावा देती है शराब’, ‘शराब छोड़ो घर जोड़ो’ स्लोगन की तख्तियां हाथों में लेकर स्कूली बच्चे और क्षेत्रीय नागरिक चले। जुलूस गऊघाट, लल्लू चौराहा से होते हुए लोहट्टी, मुट्ठीगंज, कल्लू कचौड़ी चौराहा, गौतम टॉकिज, कटघर होते हुए स्कूल में समाप्त हुई।
इस अवसर पर पार्षद सतीश ने कहा, शराब घर, समाज सब टूट रहे हैं। युवा भी इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं, लेकिन सरकार शराब को बढ़ावा दे रही है। सरकार को शराब पर रोक लगानी चाहिए। प्रिंसिपल मंजीत लाल ने कहा कि हम सभी को मिलकर शराब के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इससे संबंधित कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। जुलूस में काजल रफीक, अर्मिता सिंह, करोलीना दास, दौली मकाटी, एल. मेगवन, अजय शुक्ला, दानिश, अनुराग क्षत्री, गीतांजलि पौल, आर. जौन, संजीत, मुकुल, धीरज केसरवानी, राम प्रसाद यादव, प्रियम केसरवानी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।