फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pipalgaon business divison president from demands extortion

पीपलगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष से मांगी रंगदारी

Tue, 24 Mar 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
pipalgaon business divison president from demands extortion
धूमनगंज निवासी सरिया व्यापारी एवं पीपलगांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता से जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी मांगी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 मार्च की शाम एक फोन आया जिसमें गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। तथा हर महीने गुंडा टैक्स देने की बात कही मना करने पर बसंद यादव ने गाली दिया और भतीजे को भी जान से मारने डालने की धमकी दी। इस धमकी से पूरा परिवार सहमा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ में केस दर्ज
धूमनगंज निवासी छात्रा से छेड़छाड़, धमकाने में एक नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि घर से कोचिंग जाते समय पीछा किया जाता है। आरोपी सोशल साइट पर छात्रा को बदनाम करने की कोशिश भी कर रहे हैं। साथ ही फेक आईडी बनाकर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान आठ किलो चांदी ले गए चोर
लॉकडाउन के बीच शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात अंजाम दी गई। चौक के पुरुषोत्तम मार्कंट के तीसरे फ्लोर पर स्थित दुकान से चोर लगभग आठ किलो शुद्ध चांदी से बने गहने उड़ा ले गए। कोतवाली के महाजनी टोला निवासी रजितराम यादव चांदी के कारोबारी हैं। पुरुषोत्तम मार्केट में तृतीय तल पर उनकी दुकान है। बताया कि लॉकडाउन की वजह से सोमवार को घर पर ही थे। आरोप है कि इस बीच दुकान पर मुकेश सोनी उर्फ मिथुन निवासी घटवा तरौला थाना करछना पहुंचा ताला तोड़कर आठ किलो चांदी के जेवर समेट कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed