फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pilgrims will start to come for snan from today

कुंभ में आज से उमड़ेगा कल्पवासियों का रेला

Fri, 25 Jan 2013 02:13 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 25 Jan 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
pilgrims will start to come for snan from today

महाकुंभ के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के लिए श्रद्धालुओं की टुकड़ियां संगमनगरी पहुंचने लगी हैं। कल्पवासियों के लिए संगम क्षेत्र में तंबू सजाने वाले तीर्थ पुरोहितों और प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। पौष पूर्णिमा स्नान 27 जनवरी को है।

विज्ञापन


प्रशासन का अनुमान है कि इस स्नान पर्व पर कल्पवासियों समेत लगभग 55 लाख लोग महाकुंभ क्षेत्र पहुंच सकते हैं। भीड़ के मद्देनजर सभी अस्थायी स्नानघाट तैयार कर लिए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग भी करा दी गई है। हालांकि गंगा में कटान के कारण स्नान से एक दिन पहले बैरिकेडिंग को आगे-पीछे किया जा सकता है।
विज्ञापन


तैयारियों की समीक्षा करने बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी भी संगम नगरी पहुंचे। उन्होंने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा भी लिया। पहले शाही स्नान मकर संक्रांति के मुकाबले इस स्नान पर्व में आधी भीड़ आने का अनुमान है लेकिन मेला प्रशासन तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। कुंभ-2001 में पौष पूर्णिमा पर तकरीबन 50 लाख लोगों ने स्नान किया था। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार पांच लाख स्नानार्थी बढ़ सकते हैं, सो तैयारियां 55 लाख स्नानार्थियों के हिसाब से ही की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस अस्थायी स्नानघाट तैयार कर लिए गए हैं। इसके अलावा चार पक्के स्नानघाटों पर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। भीड़ किसी एक घाट पर इकट्ठा न हो जाए, इसके लिए प्रमुख स्नानपर्व वाले दिन अलग-अलग दिशाओं से आने वाली भीड़ को हर घाट की तरफ भेजने को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है। भीड़ के दौरान जाम से निपटने के लिए मेला प्रशासन ने सेक्टर एक से पांच तक सभी जगह रोड पटरियों से दुकानों को हटवाना शुरू कर दिया है।


संगम नोज के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। मुख्य स्नान पर्व वाले दिन संगम की तरफ नौकाएं ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है। कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी ने अखाड़ों के साथ बैठक कर व्यवस्था में सहयोग को कहा है। तैयारियों का जायजा लेने मुख्य सचिव जावेद उस्मानी बृहस्पतिवार शाम संगम घाट पहुंचे। उन्होंने कई अस्थायी स्नानघाटों का निरीक्षण किया और खामियां दूर करने को 24 घंटे का वक्त दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed