फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pilgrims will be treated in 12 hospitals in Magh Mela area

माघ मेला क्षेत्र में 12 अस्पतालों में होगा श्रद्धालुओं का इलाज 

Fri, 18 Dec 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims will be treated in 12 hospitals in Magh Mela area
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल में माघ मेला क्षेत्र में कोविड की जांच तो होगी ही श्रद्धालुओं का बेहतर उपचार भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। मेला क्षेत्र में कुल 12 अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। जिनमें 20 बेड के दो तथा एक बेड के दस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे। 10 मोबाइल टीमें भी रहेंगी। मेले के लिए सीएमएस, चिकित्साधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती को आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक माघ मेला क्षेत्र में कोरोना संक्रमण जांच के लिए रणनीति बनाई गई है। वहीं श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में स्थापित अस्पतालों में पांच जनवरी से इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। परामर्श, दवा के साथ गंभीर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन


अति गंभीर मरीजों को शहर के अस्पतालों में विशेष वार्डों में रेफर कर बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। योजना के मुताबिक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एडी हेल्थ को पत्र भेजा गया है। वहीं डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, दवाओं से संबंधित तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed