फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pigeon named Hari Puri has been smoking with Naga Sanyasi for 10 years, offered nectar in Mahakumbh

Mahakumbh : 10 साल से नागा संन्यासी के साथ धूनी रमा रहा है हरी पुरी नाम का कबूतर, महाकुंभ में किया अमृत

Thu, 16 Jan 2025 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

महाकुंभ में देश भर से आए नागा संन्यासियों के तरह-तरह के रूप देखने को मिल रहे है। इन्हीं में जूना अखाड़े से जुड़े एक कबूतर बाबा हैं। जिनका नाम राज पुरी है। उनके साथ हमेशा एक कबूतर रहता है।

विज्ञापन
Pigeon named Hari Puri has been smoking with Naga Sanyasi for 10 years, offered nectar in Mahakumbh
राजपुरी उर्फ कबूतर वाले बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिव्य और भव्य महाकुंभ में संगम की रेती पर अखाड़ों के साधु-संत ही बल्कि उनके साथ हरी पुरी नाम के कबूतर पक्षी भी धूनी रमा रहे हैं। अखाड़ों के संत की तरह पक्षी का भी नामकरण किया गया है। गुरु राज पुरी ने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर उनके साथ उनका कबूतर शिष्य भी अमृत स्नान किया था। वह भी कबूतर जूना अखाड़े से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

महाकुंभ में देश भर से आए नागा संन्यासियों के तरह-तरह के रूप देखने को मिल रहे है। इन्हीं में जूना अखाड़े से जुड़े एक कबूतर बाबा हैं। जिनका नाम राज पुरी है। उनके साथ हमेशा एक कबूतर रहता है। बातचीत में बाबा बताते हैं कि करीब 10 साल पहले उनके पास कबूतर आया था। वह उनकी हर बात को समझता है। इसलिए अब वह कबूतर उनका शिष्य बन चुका है। अखाड़े के संन्यासियोें की तरह उसका नाम भी हरी पुरी रखा गया है। सभी साधुओं के साथ वह भी मकर संक्रांति पर संगम में अमृत स्नान किया था।

विज्ञापन

वह लोगों को सभी जीवों की सेवा करने का संदेश देते हैं और कहते हैं धरती पर रहने वाला हर एक जीव, शिव है। इसलिए यदि आप किसी भी जीव की सेवा करते हैं तो वह शिव की सेवा करने के बराबर होगा। बाबा कहते हैं कि जीव सेवा परमोधरम, बाकि इस दुनिया में सब मिथ्या है। कबूतर हमेशा बाबा के सिर और कंधे पर ही बैठा मिलता है। इसकी वजह से अब राज पुरी महाराज, कबूतर बाबा के नाम से मेले में विख्यात हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु बाबा के पास जाकर सेल्फी और फोटो खींच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed