डिप्टी सीएम केशव बोले : कुंभ के पहले बदल जाएगी संगमनगरी की तस्वीर, प्रयागराज को मिलेगा उम्मीद से ज्यादा
दो दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से हुई बातचीत में अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। कहा कि दुनियाभर के निवेशकों के लिए भारत आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारत में भी यूपी ऐसा राज्य हैं, जहां सबसे ज्यादा लोग निवेश के लिए आतुर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस और नीदरलैंड की यात्रा करने के बाद प्रयागराज पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले वर्ष होने वाली यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में प्रयागराज को उम्मीद से ज्यादा मिलेगा। केशव के अनुसार इनवेस्टर्स समिट से प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश होना है। लेकिन प्रयागराज उन चुनिंदा जिलों में शामिल है जहां उम्मीद से अधिक मिलेगा। इससे ज्यादा अभी और कुछ नहीं कहा जा सकता।
दो दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से हुई बातचीत में अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। कहा कि दुनियाभर के निवेशकों के लिए भारत आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारत में भी यूपी ऐसा राज्य हैं, जहां सबसे ज्यादा लोग निवेश के लिए आतुर हैं। कहा कि इसी वजह यहां की आधारभूत संरचनाएं, एयर एवं रेल की बेहतर कनेक्टिविटी आदि है। यूपी में लैंड बैंक भी बहुत अच्छा है। अब इनवेस्टर्स समिट का इंतजार करें। फिर मालूम पड़ेगा कि प्रयागराज और उत्तर प्रदेश को क्या मिलने जा रहा है।
गंगा प्रदूषण पर अफसरों से मांगी है रिपोर्ट
गंगा में बढ़ रहे प्रदूषण पर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी आदि की मौजूदगी में कहा कि उन्होंने इस संबंध में अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। सरकार का पूरा प्रयास है कि माघ मेले से पहले ही गंगा की निर्मल और अविरल धारा लोगों को स्नान के लिए मिलेगी।
जिस वैक्सीन का राहुल, अखिलेश ने उड़ाया मजाक, वहीं बनी सुरक्षा कवच
चीने में बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस वैक्सीन का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मजाक उड़ाया था, आज वह सुरक्षा कवच बनी है।
कहा कि चीन और उसके पड़ोसी देश में कोरोना के केस बढ़े हैं, लेकिन भारत में इसका असर स्वदेशी वैक्सीन की वजह से कम है। हमारे वैज्ञानिकों की कठोर तपस्या से ही वैक्सीन तैयार हुई। कहा कि विपक्षी दल विचार धारा का विरोध करें लेकिन वैज्ञानिकों की तपस्या का मजाक उड़ाना गलत है। कोरोना से निपटने की हमारी तैयारी पूरी है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में पहले भी हम इससे जीत चुके हैं।
तोड़ा नहीं जा सकता कल्पवास का अनुष्ठान
0 अगले वर्ष की शुरूआत में लगने वाले माघ मेले को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि मेले में होने वाला कल्पवास एक अनुष्ठान है। इसे तोड़ा नहीं जा सकता हे। फिर भी कोविड से हमें सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए डीएम एवं अन्य अफसरों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। कहा कि वह शनिवार सुबह 10 बजे खुद माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने को जाएंगे। वहां साधु संतों से मुलाकात भी करेंगे।