फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur Lok Sabha: It is difficult to say whether lotus will bloom or bicycles will run in Phulpur.

फूलपुर लोकसभा : फूलपुर में कमल खिलेगा या साइकिल दौड़ेगी, कहना मुश्किल

Sun, 26 May 2024 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2024 11:22 PM IST
सार

पांच विधान सभा सीटों शहर उत्तरी, पश्चिमी, फाफामऊ, सोरांव और फूलपुर को मिलाकर बनी इस संसदीय सीट पर इस बार विकास और कानून -व्यवस्था का सवाल पीछे छूटता नजर आ रहा है। बेरोजगारी, महंगाई के सवाल पर युवा भी यहां बटते नजर आए।

विज्ञापन
Phulpur Lok Sabha: It is difficult to say whether lotus will bloom or bicycles will run in Phulpur.
प्रवीण सिंह पटेल, भाजपा प्रत्याशी, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के हॉट सीट फूलपुर में अबकी तीसरी बार कमल खिलेगा या साइकिल दौड़ेगी, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस सीट पर फूलपुर विस क्षेत्र से भाजपा के तीन बार के विधायक रहे प्रवीण पटेल और गठबंधन के सपा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य के बीच किला बचाने और किला ढहाने की तगड़ी लड़ाई है। इस सीट पर बसपा ने कांशीराम के निकट रह चुके अपने पुराने कॉडर जगन्नाथ पाल को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन मुकाबला सिर्फ भाजपा और गठबंधन के बीच ही माना जा रहा है।

विज्ञापन

पांच विधान सभा सीटों शहर उत्तरी, पश्चिमी, फाफामऊ, सोरांव और फूलपुर को मिलाकर बनी इस संसदीय सीट पर इस बार विकास और कानून -व्यवस्था का सवाल पीछे छूटता नजर आ रहा है। बेरोजगारी, महंगाई के सवाल पर युवा भी यहां बटते नजर आए। देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पं. जवाहर लाल नेहरू की सियासी कर्मभूमि रही फूलपुर में भी इस बार जातीय समीकरण और भाजपा के परंपरागत मतों में बिखराव ने मुश्किल पैदा की है।

विज्ञापन


कुर्मी बाहुल्य इस क्षेत्र में दबदबा रखने वाली सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट कटने से जहां अंदरखाने भितरघात का सामना करना पड़ा है। वहीं अमरनाथ मौर्य को उम्मीदवार बनाकर सपा ने यादव, मुस्लिम के साथ कुशवाहा बिरादरी को गोलबंद करने में बहुत हद तक कामयाबी हासिल की है। यहां भी पटेल और दलित मतों में बिखराव हुआ है। ऐसे में सेहरा किसके सिर सजेगा, कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed