फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur by-election: Yogi and Akhilesh will come to give edge to the election campaign

फूलपुर उपचुनाव : चुनाव प्रचार को धार देने आएंगे योगी और अखिलेश, प्रत्याशी तय होने के बाद अब प्रचार की तैयारी

Mon, 28 Oct 2024 05:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 05:42 AM IST
सार

फूलपुर उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी प्रचार और चुनावी जीत की गणित भिड़ाने में जुट गए हैं। हालांकि उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गईं थी, लेकिन प्रत्याशियों के चेहरे सामने आने के बाद अब इस विधानसभा क्षेत्र में गहमागहमी बढ़ गई है।

विज्ञापन
Phulpur by-election: Yogi and Akhilesh will come to give edge to the election campaign
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया हो जाने के बाद अब सपा, बसपा एवं भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सपा और भाजपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े स्टार प्रचारकों की चुनावी सभा करवाए जाने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि दिवाली बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आएंगे।

विज्ञापन

फूलपुर उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी प्रचार और चुनावी जीत की गणित भिड़ाने में जुट गए हैं। हालांकि उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गईं थी, लेकिन प्रत्याशियों के चेहरे सामने आने के बाद अब इस विधानसभा क्षेत्र में गहमागहमी बढ़ गई है। भाजपा की ओर से रविवार को फूलपुर विधानसभा में कई स्थानों पर पीएम मोदी के मन की बात लोगों को सुनवाने का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा ने अपना युुवा मोर्चा भी क्षेत्र में सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन

दीपावली बाद शुरू होंगी रैलियां

सपा ने भी अपने कई युवा नेताओं को मैदान में उतार दिया है। संदीप यादव जो वर्ष 2022 में शहर उत्तरी विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें सपा प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से फूलपुर में प्रचार के लिए जाने को कहा है। इसी तरह लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव तारिक अनवर को पार्टी ने सेक्टर 28 कोहना का प्रभारी बनाकर भेजा है। इस बीच दिवाली बाद भाजपा और सपा अपने स्टार प्रचारकों को बुलाने की तैयारी में जुटी है।

सीएम की होंगी दो सभाएं

भाजपा की तैयारी है कि चुनाव के पूर्व सीएम योगी की दो चुनावी सभाएं करवाई जाएं। इसी तरह सपा की ओर से भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव से विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा कराए जाने का आग्रह किया गया है। मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि दिवाली बार सपा प्रमुख की फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा आयोजित करवा दी जाए। इसी तरह भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश ने बताया कि सीएम योगी हमारे नेता है। वह यहां जरूर आएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed