{"_id":"66c0a7a36a4c21c0450daa6e","slug":"phulpur-by-election-deputy-cm-keshav-said-bjp-workers-are-the-identity-of-the-party-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Phulpur By Election : डिप्टी सीएम केशव बोले- कार्यकर्ताओं को दम पर भाजपा जीतेगी फूलपुर उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Phulpur By Election : डिप्टी सीएम केशव बोले- कार्यकर्ताओं को दम पर भाजपा जीतेगी फूलपुर उप चुनाव
Sat, 17 Aug 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 07:07 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही देश और प्रदेश में डब इंजन की सरकार बनी है। कार्यकर्म में यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंदावा में डिप्टी सीएम का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि फूलपुर विधानसभा में टिकट के दावेदार तो कई हैं पर टिकट चाहे जिसे मिले पर फूलपुर में कमल ही खिले। जिस प्रकार से 2014, 2017, 2022 और 2024 में जनता ने कमल खिलाया है। इस बार भी हमें इसे दोहराना है।
विज्ञापन
अंदावा में आयोजित सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम प्रदेश में लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए। फिर भी देश में एनडीए की सरकार बनी। फूलपुर में लगातार दूसरी बार कमल खिला है। सपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सपा को थोड़ी बढ़त मिलने के बाद उनके गुंडे बिल से निकल आए हैं और अपराध कर रहे हैं। हमारी सरकार अपराधियों को सजा दिलाने का काम कर रही है। अब की बार वह खटाखट से सफाचट हो जाएंगे।
विज्ञापन
इंडी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में है कहकर विपक्षियों ने थोड़ी बढ़त बना ली है। उन्होंने कहा कि 2019 में हमने भव्य कुंभ का आयोजन किया था। उसी प्रकार महाकुंभ भी भव्य होगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल व संचालन अमरनाथ यादव ने किया। इस मौके पर गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश उमेश केसरवानी, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, निर्मला पासवान मौजूद रहीं।