फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Photos of mother Shaista and brother Aban were posted on Facebook under the name 'Ahjam

Prayagraj News: अहजम के नाम से मां शाइस्ता और भाई अबान की फोटो फेसबुक पर की पोस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Photos of mother Shaista and brother Aban were posted on Facebook under the name 'Ahjam
माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम के नाम से रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट प्रसारित की गई। इसमें मां शाइस्ता परवीन और छोटे भाई अबान के साथ की तस्वीर साझा की गई। तस्वीर के साथ भावुक पंक्तियां भी लिखी गई हैं। पोस्ट में लिखा है- गुजर तो जाएगी तुम्हारे बगैर, मगर बहुत उदास गुजरेगी। बहुत बेकरार गुजरेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक और शेर लिखा गया है, मुझे मालूम न था, सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला। पोस्ट प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो जेल में बंद हैं। सबसे छोटा बेटा अहजम अपने ननिहाल में रहता है।
विज्ञापन

मां शाइस्ता परवीन के साथ उसकी तस्वीर और भावुक पंक्तियों वाली पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। हालांकि, पोस्ट अहजम ने ही की है या किसी अन्य ने उसके नाम से साझा की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed