फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phaphamau mass murder: Police could not get the secret from the arrested accused, said - Gohri did not go on the night of the incident

फाफामऊ सामूहिक हत्याकांड : पकड़े गए आरोपी से राज नहीं उगलवा सकी पुलिस, बोला- वारदात वाली रात नहीं गया था गोहरी

Sat, 04 Dec 2021 04:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 04:39 AM IST
सार

फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मारी गई किशोरी के जिस कथित प्रेमी को उठाया है उसने वारदात में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया। पकड़े जाने के बाद पहले उसने पुलिस के दबाव में घटना को अंजाम देने के बात कुबूल की, लेकिन अधिकारियों के सामने आने के बाद उसने साफ इनकार कर दिया कि इस घटना के पीछे उसका हाथ है। इससे पुलिस और एसटीएफ के पसीने छूट रहे हैं। 

विज्ञापन
Phaphamau mass murder: Police could not get the secret from the arrested accused, said - Gohri did not go on the night of the incident
Prayagraj News : पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगाें की हत्या के खुलासे में शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस नाकाम रही। हिरासत में लिए गए युवती के प्रेमी और उसके मौसेरे भाई से घंटों पूछताछ के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आशंका जताई जा रही थी कि दोनों लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस उनसे कोई राज नहीं उगलवा सकी।

विज्ञापन


यहां तक कि एक दिन पहले दिए गए बयान के ठीक उलट शुक्रवार को युवती के प्रेमी ने वारदात वाली रात गांव आने की बात से ही इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस के माथे पर बल पड़ गए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। उधर आरोपियों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन


गोहरी गांव में परिवार के साथ मारी गई युवती के प्रेमी को उसके मौसेरे भाई समेत हिरासत में लिए जाने के बाद नया मोड़ आ गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान दोनों के नाम सामने आए थे और प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार भी की, जिसके बाद पुलिस साक्ष्य जुटाने में लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही थी कि शनिवार को पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद भी हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत पुलिस हासिल नहीं कर सकी। नतीजतन खुलासे की सारी प्लानिंग फेल हो गई। आलम यह रहा कि देर रात तक अफसर मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी मामले में जांच पड़ताल जारी है।

Phaphamau mass murder: Police could not get the secret from the arrested accused, said - Gohri did not go on the night of the incident
Prayagraj News : फाफामऊ हत्याकांड के आरोप में पकड़ा गया कथित हत्यारोपी। - फोटो : प्रयागराज

लोकेशन हरियाणा में, फुटेज भी नहीं मिला

सूत्रों का कहना है कि पुलिस के सामने मुसीबत यह है कि हिरासत में लिए गए युवती के प्रेमी की लोकेशन वारदात के वक्त हरियाणा के मानेसर में मिली है। इसके अलावा वारदात के वक्त आरोपी के घटनास्थल पर आने से संबंधित कोई सीसीटीवी फुटेज अब तक नहीं मिल सका है। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी भी शुक्रवार को पूरे दिन आसपास के बस अड्डों व रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी रही लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

एसओजी के सामने कबूला, अफसरों के सामने मुकरे

सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने एसओजी की पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली थी। साथ ही बताया था कि शादी का दबाव बनाने पर उन्होंने वारदात की। हालांकि अफसरों के सामने पहुंचते ही वह अपने बयान से मुकर गए। वहां उनका कहना था कि  पुलिसकर्मियाें ने जबरन उनसे बयान दिलवाया। आरोपी प्रेमी ने कहा कि घटना के वक्त वह मानेसर में था और पुलिस चाहे तो उसकी लोकेशन की जांच करवा सकती है।

Phaphamau mass murder: Police could not get the secret from the arrested accused, said - Gohri did not go on the night of the incident
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : प्रयागराज

फिंगर प्रिंट का नमूना भी भेजा गया

शुक्रवार दोपहर में युवती के प्रेमी समेत दोनों आरोपियों को बेली अस्पताल ले जाया गया। यहां फोरेंसिक टीम भी पहुंची। डॉक्टरों की टीम ने पहले दोनों के बाल, नाखून व खून के नमूने लिए और फिर इन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया। उधर फोरेंसिक टीम ने आरोपियों के फिंगर प्रिंट के भी नमूने लिए। पुलिस का कहना है कि दोनों के फिंगर प्रिंट के नमूनों का मिलान मौके से बरामद फिंगर प्रिंट से कराया जाएगा।

एसओजी के साथ अफसर भी लगे, फिर भी नतीजा सिफर

गोहरी कांड में आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हाल यह है कि स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी की दो टीमें लगातार वारदात के बाद से ही इस केस पर काम कर रही हैं, जिनमें 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। सीओ सोरांव सुधीर कुमार जांच टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और डीआईजी खुद रोज केस की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक की सारी कवायदों का नतीजा सिफर ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed