फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phaphamau mass murder: DNA will unravel the mystery of four murders, samples sent for investigation

फाफामऊ सामूहिक हत्याकांड :  डीएनए खोलेगा चार हत्याओं की गुत्थी, जांच को भेजे गए सैंपल

Sat, 27 Nov 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 10:08 PM IST
सार

परिजनों की ओर से मामले में नामजद कराए गए 11 लोगों में से आठ को हिरासत में लिया जा चुका है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा जिस मकान में वारदात हुई, उसके ठीक पीछे स्थित भट्ठा संचालक व उसके बेटे को भी शक के आधार पर हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Phaphamau mass murder: DNA will unravel the mystery of four murders, samples sent for investigation
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेते एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

फाफामऊ के गोहरी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का राज अब डीएनए टेस्ट से खुलेगा। पुलिस ने शनिवार को आठ नामजद आरोपियों समेत 10 लोगों के डीएनए सैंपल एकत्र किए। इसके बाद इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया। उधर सभी के फिंगर प्रिंट के भी नमूने लेकर मिलान के लिए भेजे गए। माना जा रहा है कि डीएनए टेस्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में बेहद अहम रोल अदा कर सकती है।

विज्ञापन


परिजनों की ओर से मामले में नामजद कराए गए 11 लोगों में से आठ को हिरासत में लिया जा चुका है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा जिस मकान में वारदात हुई, उसके ठीक पीछे स्थित भट्ठा संचालक व उसके बेटे को भी शक के आधार पर हिरासत में लिया है। इसके अलावा शनिवार को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए उठा लिया गया। दोपहर बाद हिरासत में लिए गए लोगों में से महिला को छोड़कर सभी 10 आरोपियों को बेली अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

वहां डॉक्टरों की टीम ने सभी आरोपियों के बाल, नाखून समेत अन्य नमूने एकत्र किए। इसके बाद शाम को ही इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया। इससे पहले थाने में ही पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने सभी आरोपियों के फिंगर प्रिंट के सैंपल लिए। इसके बाद इन्हें भी जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों के फिंगर प्रिंट के नमूनों और घटनास्थल से बरामद फिंगर प्रिंट के नमूनों का लैब में मिलान कराया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपियों की घटना में संलिप्तता है या नहीं।

इसलिए पड़ी डीएनए टेस्ट की जरूरत
पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जो मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में काफी मददगार हो सकते हैं। फोरेंसिक टीम ने इनके सैंपल भी एकत्र किए हैं। इनमें मृतकों के शरीर, नाखून से मिले पदार्थोें के सैंपल भी शामिल हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि यह सैंपल हत्यारों से संबंधित हों। डीएनए टेस्ट से यह बात स्पष्ट हो जाएगी कि सैंपल हिरासत में लिए गए लोगों से संबंधित है या नहीं।

मामले की जांच पड़ताल में कई टीमें जुटी हैं। फिलहाल वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed