{"_id":"69f3328ec730f4336f000bec","slug":"pgt-exam-will-be-held-in-two-shifts-at-319-centres-in-17-districts-recruitment-will-be-done-for-624-lecturer-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : 17 जिलों के 319 केंद्रों पर दो पालियों में होगी पीजीटी परीक्षा, प्रवक्ता के 624 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : 17 जिलों के 319 केंद्रों पर दो पालियों में होगी पीजीटी परीक्षा, प्रवक्ता के 624 पदों पर होगी भर्ती
Thu, 30 Apr 2026 04:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 की परीक्षा नौ और 10 मई को दो पालियों में होगी। परीक्षा प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों के जिलों में कराई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC
- फोटो : X(@upesscprayagraj)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 की परीक्षा नौ और 10 मई को दो पालियों में होगी। परीक्षा प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों के जिलों में कराई जाएगी। भर्ती के तहत कुल 624 पदों के लिए लगभग 4 लाख 64 हजार 605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थी छह मई से प्रवेशपत्र अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उप सचिव संजय सिंह के अनुसार आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी के 319 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
नौ मई को फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस, हिस्ट्री की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। उसी दिन द्वितीय पाली में अंग्रेजी, एग्रीकल्चर, कामर्श, सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षाएं होनी हैं। 10 मई को भी दो पालियों में परीक्षाएं होगी। परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 30 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन