फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PG studetns would get room in five hosltels of AU.

पीजी के नए छात्र-छात्राओं को पांच हॉस्टलों में मिलेंगे प्रवेश

Fri, 12 Jul 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
PG studetns would get room in five hosltels of AU.
PG studetns would get room in five hosltels of AU. - फोटो : AU
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को पांच हॉस्टल में कमरे आवंटित किए जाएंगे। हॉस्टलों में दाखिला उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के आवेदनपत्र में छात्रावास का विकल्प चुना है। इविवि प्रशासन ने पीजी के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के हॉस्टलों में प्रवेश से संबंधित नियम-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन की ओर से 15 जुलाई को हॉस्टलों में प्रवेश की सूची जारी कर दी जाएगी। पीजी प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर हॉस्टलों में प्रवेश दिया जाएगा। अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा में अंक समान होता है तो छात्रावास में प्रवेश के लिए मेरिट उनके स्नातक के अंकों के आधार पर निर्धारित होगी। पीजी के नव प्रवेशित छात्रों को चार और छात्राओं को एक हॉस्टल आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों को डॉ. ताराचंद छात्रावास, सर सुंदर लाल छात्रावास, डायमंड जुबली छात्रावास एवं गंगा नाथ झा छात्रावास और छात्राओं को सरोजनी नायडू छात्रावास आवंटित किया जाएगा। हॉस्टलों में प्रवेश के लिए मुख्य सूची में जितनी संख्या में छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा, उनकी संख्या का एक चौथाई छात्र-छात्राओं को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। हॉस्टलों में प्रवेश के लिए सीटों का निर्धारण विषयवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषयवार आवंटन का फार्मूला भी तय
हॉस्टलों में प्रवेश के लिए विषयवार आवंटन होगा और इसके लिए इविवि प्रशासन ने एक फार्मूला निर्धारित किया है। फार्मूल के तहत किसी विषय में आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों की संख्या का प्रवेश के उपलब्ध कुल रिक्त संख्या से गुणा किया जाएगा और फिर प्रवेश के लिए जमा कुल आवेदनों की संख्या से भाग दिया जाएगा। प्रवेश के लिए हॉस्टलों में रिक्त सीटों की गणना एक साथ की जाएगी।
दो समितियों का गठन
पीजी के नव प्रवेशितों को हॉस्टलों में प्रवेश देने के लिए दो समितियों का गठन किया गया है। दोनों समिति में के संयोजक डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार होंगे, जबकि सदस्य निर्धारित छात्रावासों के अधीक्षक होंगे। किसी छात्र या छात्रा के लिए छात्रावास विशेष का आवंटन प्रवेश समिति का अधिकार होगा।

तीन दिनों में लेना होगा प्रवेश
मुख्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को उसके कोर्स की फीस जमा करने के तीन दिनों के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। अगर छात्र-छात्राएं कोर्स की फीस जमा करने के तीन दिनों के भीतर प्रवेश नहीं लेते हैं तो उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा और प्रतीक्षा सूची वालों को प्रवेश दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed