{"_id":"68a4e6351f41fb94bf0a30a1","slug":"pg-admission-in-most-subjects-completed-in-allahabad-university-classes-will-start-soon-allahabad-news-c-3-1-ald1020-696593-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इविवि में ज्यादातर विषयों में पीजी प्रवेश पूरा, जल्द शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इविवि में ज्यादातर विषयों में पीजी प्रवेश पूरा, जल्द शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) के ज्यादातर विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही कक्षाएं शुरू होने जा रहीं हैं। वहीं, स्नातक (यूजी) प्रवेश अंतिम चरण में है। कॉलेजों में भी एक सप्ताह में पीजी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कुछ कॉलेजों ने स्नातक प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किए हैं।इविवि के अंग्रेजी विभाग एमए प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्रों के लिए 20 अगस्त को ओरिएंटशन प्रोग्रामा आयोजित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा मुखर्जी के अनुसार कमरा नंबर-तीन में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। वहीं, इविवि के मनोविज्ञान विभाग में 25 अगस्त को सुबह 11 बजे ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा और 26 अगस्त से कक्षाओं का नियमित संचालन होगा।
दूसरी ओर, इविवि के संघटक महाविद्यालयों 20 अगस्त को होने वाले यूजी प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 130 अंक, बीएससी बायो में 200, बीएससी मैथ्स में 160, बीकॉम में अनारक्षित का 170, ओबीसी का 140 व ईडब्ल्यूएस का 145 अंक है। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीए प्रवेश के लिए सीयूईटी में शामिल सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बीएससी में अनारक्षित का कटऑफ 100 व बीकॉम में 120 अंक है। वहीं, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम में ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी व एसटी वर्ग की सभी छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए इन मीडिया स्टडीज में प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 368.92, ओबीसी का 337.54, ईडब्ल्यूएस का 362.53 अंक है।