{"_id":"596fc6424f1c1bee648b4624","slug":"petrol-without-the-helmet-today-will-not-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट के बिना आज से नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट के बिना आज से नहीं मिलेगा पेट्रोल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
राजीव कपूर, एमडी, स्टीलबर्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना आज से अनिवार्य हो गया है। डीएम संजय कुमार के निर्देश पर यह नियम पूरे जिले में लागू कर दिया गया है। दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भी नहीं मिलेगा। अगर कोई भी बिना हेलमेट के नजर आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका वाहन सीज कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई है, जो सघन जांच अभियान चलाएगी।
डीएम ने यह निर्देश तीन दिन पहले हुई बैठक में अधिकारियों और पेट्रोल पंप संचालकों को दिया है। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बिना हेलमेट के चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों का वाहन सीज कर दिया जाएगा। इसके लिए शहरी और ग्रामीण दोनों स्तरों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गठित टीमें जगह-जगह सघन अभियान चलाएंगी।
इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर भी यह टीमें मौजूद रहेंगी। अभियान के तहत नाबालिगों को भी नहीं बख्शा जाएगा। नाबालिग अगर बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं तो उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच टीमों को बैनर, पोस्टर और अन्य माध्यमों से ‘हेलमेट पहने सुरक्षित रहें’ का स्टीकर दुपहिया वाहनों पर लगाना अनिवार्य किया गया है। डीएम संजय कुमार ने कहा कि दुपहिया वाहन चालक पेट्रोल लेते समय सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। संचालकों को पेट्रोल पंपों पर नो हेल्मेट नो पेट्रोल का बैनर लगाना होगा।