फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petrol pump salesman murdered with sticks in Prayagraj

प्रयागराज में लाठी-डंडे से पीटकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या

Fri, 02 Jul 2021 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jul 2021 01:40 AM IST
सार

  • झूंसी के अंदावा-केशवापुर गांव में बुधवार रात हुई वारदात, 12 लोग नामजद
  • हत्यारोपियों में महिलाएं भी हैं शामिल, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
  • मारपीट में दोस्त को भी आई थीं चोटें, मां और एक अन्य महिला भी हुई चुटहिल

विज्ञापन
Petrol pump salesman murdered with sticks in Prayagraj
prayagraj news : नितिन सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

विस्तार

अंदावा केशवापुर गांव में बुधवार की रात पेट्रोल पंप के सेल्समैन नितिन सिंह (22) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में नितिन का एक साथी, उसकी मां और बड़ी मां को भी चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार के 12 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी ज्ञान सिंह फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल के कॉलेज में चौकीदार है। ज्ञान का बेटा नितिन सिंह (22) अंदावा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सैल्समैन था। रोज की तरह बुधवार की देर शाम को वह पेट्रोल पंप से पैदल ही घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही नितिन गांव की एक बस्ती के पास पहुंचा। वहां रहने वाले एक परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से नितिन अधमरा हो गया। उसे बचाने में दोस्त आशीष सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह के सिर में भी चोट आई। जबकि ज्ञान सिंह की पत्नी और भाभी घायल हो गईं।
विज्ञापन


घर वाले नितिन को लेकर एसआरएन के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही नितिन की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। नितिन के पिता ज्ञान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दक्खिनी, छोटेलाल, पंगुल पुत्रगण नंदा, तीनों की पत्नियाें, दक्खिनी की पुत्री, गुड्डू उर्फ अंबिका पुत्र रामधन, गुड्डू की पत्नी, राजू, गंगू व ननका पुत्रगण छोटेलाल आदि करीब 12 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्जी खेलने के दौरान युवती से हुई थी कहासुनी
नितिन की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात नितिन और आशीष कुछ अन्य दोस्तों के साथ आरोपी परिवार के घर के पास मौजूद थे। वहीं पर सभी ऑनलाइन पब्जी गेम खेल रहे थे। तभी वहां एक युवती से नितिन व उसके दोस्तों की कहासुनी हो गई। इस पर युवती के परिजन उलाहना लेकर नितिन के घर गए थे। उसी के बाद मारपीट की घटना की हुई जिसमें पिटाई से नितिन की मौत हो गई। 

घर का इकलौता चिराग था नितिन
नितिन घर दो बहनों में एकलौता भाई था। नितिन की बड़ी बहन संध्या सिंह का विवाह हो चुका है। नितिन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजन बेहाल हो उठे। बेटे के शव से लिपटकर उसकी मां जार-जार रोई। भाई की मौत से दोनों बहनें भी बेसुध पड़ी रहीं।

किशोर के हत्या के सभी आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पंवर गांव के सुक्खू के पुरा में बीते सोमवार को 13 साल के किशोरी गोलू की हत्या की खुलासा करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को हत्यारोपियों को जेल भेज दिया  गया। सुक्खू का पूरा गांव के धर्मराज 15 साल का बेटा गोलू घर के आंगन में सोते समय लापता हो गया था। सोमवार को उसका शव पास खेत में पुआल से ढंका मिला था। मामले में परिजन की तहरीर पर गांव के ही मौजीलाल और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में मौजीलाल पुत्र शीतला प्रसाद, राकेश कुमार पुत्र दयाराम, चंचल पुत्र अमृतलाल और राजेश बिन्द पुत्र बनवारीलाल को जेल भेज दिया। उनके पास से हत्या में प्रयोग की गई नायलॉन की रस्सी और गमछा बरामद किया। कत्ल के लिए दी गई सुपारी के 20300 भी बरामद किए। थाना प्रभारी घूरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि गोलू के पिता धर्मराज बिंद से पड़ोसी मौजी लाल बिंद का जमीनी विवाद था जिसका बदला लेने के लिए मौजीलाल ने राकेश बिंद को पचास हजार रुपये में गोलू की हत्या करने का ठेका दिया था। राकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलू का अपहरण कर लिया। सभी ने रस्सी और गमछे से गला घोंट कर गोलू की हत्या कर दी और शव पुआल के ढेर में छिपा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed