फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petition filed in High Court for clean water in summer, demand for arrangement of ponds

प्रयागराज : गर्मी में स्वच्छ पानी के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, प्याऊ की व्यवस्था कराने की मांग

Fri, 12 Apr 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 06:07 PM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र कुमार पांडेय, पूर्व सभासद कमलेश सिंह, केसर सिंह पटेल की ओर से अधिवक्ता विजयचंद्र श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, यादवेंद्र पांडेय व प्रियंका श्रीवास्तव ने याचिका दाखिल की। इसमें कहा गया कि शहर का तापमान 40 डिग्री पार कर गया है, लेकिन अब तक प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।

विज्ञापन
Petition filed in High Court for clean water in summer, demand for arrangement of ponds
पानी का घड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में शहर में पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था किए जाने के लिए जनहित याचिका दाखिल की गई है। इसमें स्टैंड पोस्ट लगाकर साफ पानी की व्यवस्था करने, खराब हैंडपंप को ठीक करने, पानी की टंकी को साफ कर साफ पानी भरने आदि की मांग की है।

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र कुमार पांडेय, पूर्व सभासद कमलेश सिंह, केसर सिंह पटेल की ओर से अधिवक्ता विजयचंद्र श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, यादवेंद्र पांडेय व प्रियंका श्रीवास्तव ने याचिका दाखिल की। इसमें कहा गया कि शहर का तापमान 40 डिग्री पार कर गया है, लेकिन अब तक प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।

विज्ञापन

पानी के अभाव में लोगों का गला सूख रहा है। मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम, महाप्रबंधक जलकल विभाग, नगर आयुक्त, महापौर आदि को पक्षकार बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed