फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pet Show: Dhanno, Basanti, Krypto, Jackson

Pet Show : धन्नो, बसंती, क्रिप्टो, जैक्सन, जोजो ने दिखाया जलवा, जीते पुरस्कार

Mon, 19 Feb 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 04:34 PM IST
सार

शो में समीर इस्लाम के डॉग डॉबरमैन ने पहला, मयंक अग्रवाल के डॉग जर्मन शेफर्ड को दूसरा, दिलीप तिवारी के डॉग केन कोरसो को तीसरा, अनुराग राय के डॉग ग्रेट डन को चौथा, नेहा सिंह के डॉग बीगल को पांचवां स्थान मिला।

विज्ञापन
Pet Show: Dhanno, Basanti, Krypto, Jackson
रविवार को डॉग शो का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग नस्ल के कुत्ते प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लू प्लेनेट सोसाइटी की ओर से पेट शो व पेट अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत रविवार को नगर निगम परिसर में डॉग शो आयोजित किया गया। इसमें लेब्राडॉर, गोल्डेन रिट्रीवर, जर्मन शेफर्ड, अमेरिकन बुली, साइबेरियन हस्की, बुल मास्टेफ, पोमेरियन, रॉटविलर, ग्रेट डेन, हस्की, बॉक्सर जैसी नस्ल के डॉग्स ने अपने अंदाज में आकर्षित किया।

विज्ञापन


शो में समीर इस्लाम के डॉग डॉबरमैन ने पहला, मयंक अग्रवाल के डॉग जर्मन शेफर्ड को दूसरा, दिलीप तिवारी के डॉग केन कोरसो को तीसरा, अनुराग राय के डॉग ग्रेट डन को चौथा, नेहा सिंह के डॉग बीगल को पांचवां स्थान मिला। वहीं, अकदक्ष के डॉग रॉटविलर को छठा, रुपाली सिंह के डॉग साइबेरियन हस्की को सातवां पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


दिग्विजय गुप्ता के डॉग बेस्ट इंडियन ब्रीड रॉमपुर हाउंड ने भी जीता खिताब। बेस्ट हैंडलर रोहित सिंह और सिद्धांत जैन के डॉग माल्टीज ने भी बाजी मारी। शो में 17 प्रजातियों के 110 डॉग्स शामिल हुए। दिल्ली से आए अजय प्रताप सिंह डॉग शो के जज रहे जबकि डॉ.विप्लव पांडेय ने मुफ्त टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के मुख्य आयोजक सिद्धार्थ त्रिपाठी, मो.रियाज, डॉ.एके चौहान, डॉ.एचपी पांडेय, मन्नत द्विवेदी, रोहित सिंह, परवेज अहमद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न दुबे ने किया।

चाइनीज पग को रिजर्व बेस्ट ऑफ डॉग अवार्ड

शो में शामिल डॉग्स के नाम निराले रहे। डॉग्स का नाम धन्नो, बसंती, क्रिप्टो, जैक्सन, जोजो, सिम्बा, डॉलर आदि रहा। कोई अपने डॉग की चोटी तो कोई उसे स्कर्ट पहनाकर लाया था, यह लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। एक ही जगह 17 तरीके के डॉग्स को देखा गया। इसमें अल्लापुर के हर्ष के डॉग के साथ लोगों ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं, सिविल लाइंस के रहने वाले राहुल चौहान के डॉग चाइनीज पग को रिजर्व बेस्ट ऑफ डॉग का अवार्ड मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed