पीईटी परीक्षा : अभ्यर्थियों की भीड़ ने ट्रेनों और बसों को किया पैक, जमकर हुई धक्कामुक्की, वीडियो
शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद एकबारगी बस स्टेशन पर भीड़ उमड़ गई। बहुत से अभ्यर्थियों ने बसों की खिड़की के रास्ते उसमें प्रवेश किया। वहीं, प्रयागराज संगम और प्रयाग जंक्शन में भी अभ्यर्थियों की भीड़ काफी हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीईटी देने के लिए विभिन्न शहरों में जाने एवं यहां आने वाले हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ से शनिवार को ट्रेेनें और बसें पैक हो गईं हैं। इस दौरान आसपास के जिलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने के लिए अभ्यर्थियों की खूब धक्कामुक्की भी हुई। भीड़ की वजह से महिला अभ्यर्थियों को खासी दिक्कतें हुईं। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर देर शाम अभ्यर्थियों ने वाराणसी की ओर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोक लिया। सिविल लाइंस बस स्टेशन की बात करें तो कानपुर, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या आदि रूटों की तरफ जाने वाली बसों में खूब भीड़ गई।
शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद एकबारगी बस स्टेशन पर भीड़ उमड़ गई। बहुत से अभ्यर्थियों ने बसों की खिड़की के रास्ते उसमें प्रवेश किया। वहीं, प्रयागराज संगम और प्रयाग जंक्शन में भी अभ्यर्थियों की भीड़ काफी हो गई। यहां जौनपुर पैसेंजर, लखनऊ इंटरसिटी, कानपुर इंटर सिटी आदि ट्रेन यात्रियों से ठसाठस गई। ट्रेन में इतनी भीड़ लंबे समय बाद दिखी। उधर रोडवेज प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि सभी रूटों पर बसें चलाई गईं। यह बात सही है कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा रही।
रेलवे ने चलाईं अतिरिक्त ट्रेनें
पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ की वजह से रेलवे ने भी शनिवार को स्पेशल ट्रेन चलाई। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जंक्शन से आगरा कैंट के लिए एक परीक्षा स्पेशल दोपहर 3.45 बजे रवाना की गई। इसके अलावा कानपुर से वाया प्रयागराज होकर मिर्जापुर के लिए भी ट्रेन चलाई गई।
इसी तरह उत्तर रेलवे ने लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए रात आठ बजे स्पेशल ट्रेन चलाई। लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि रविवार को भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे ने बलिया से प्रयागराज रामबाग के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जो सुबह 7.15 बजे रामबाग पहुंचेगी। वापसी में रामबाग से यह ट्रेन रविवार की शाम छह बजे रवाना होगी।