फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   person who demanded extortion of 50 lakhs had also threatened MP Keshari Devi to cut the ticket

प्रयागराज : 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले ने सांसद केशरी देवी को टिकट कटवाने की भी दी थी धमकी

Mon, 07 Nov 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 12:06 AM IST
सार

कर्नलगंज पुलिस दूसरे दिन भी जांच पड़ताल में जुटी रही। हालांकि आरोपी का सुराग नहीं मिल सका। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि जांच की जा रही है। टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
person who demanded extortion of 50 lakhs had also threatened MP Keshari Devi to cut the ticket
Prayagraj News : केशरी देवी पटेल, भाजपा सांसद, फूलपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल को पत्र भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले ने उनका टिकट कटवाने की भी धमकी दी थी। खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए लिखा था कि रुपये नहीं मिलने पर वह उनका टिकट कटवा देगा। पुलिस दूसरे दिन भी उसका सुराग नहीं हासिल कर सकी। 

विज्ञापन



पत्र भेजने वाले ने खुद को भाजपा के अनुसांगिक संगठन का पदाधिकारी बताया था। साथ ही यह भी लिखा था कि पूर्व में सांसद के बेटे का टिकट उसने ही कटवाया था। इसी तथाकथित घटना का हवाला देकर उसने रुपये न मिलने पर सांसद का भी टिकट कटवाने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन



कर्नलगंज पुलिस दूसरे दिन भी जांच पड़ताल में जुटी रही। हालांकि आरोपी का सुराग नहीं मिल सका। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि जांच की जा रही है। टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सांसद ने तहरीर देकर बताया था कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले से नाम पूछा गया तो वह अपशब्द बोलने लगा।



विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही रुपयों की मांग की गई। रुपये न देने पर पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने यह भी बताया कि दो महीने पहले उनके पास डाक से पत्र भेजा गया था। इसमें 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed