{"_id":"65ba1794616ff2db26085e98","slug":"people-took-to-the-streets-to-protest-against-widening-shouting-slogans-against-police-and-administration-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेजबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेजबाजी
Wed, 31 Jan 2024 03:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:19 PM IST
सार
महाकुंभ के मद्देनजर शहर के कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। नैनी सहित कीडगंज के लोगों ने चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में चक्काजाम करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने नैनी नए पुल जाने वाले मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते वहां पर वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलवाने और नागरिकों को को समझाने का प्रयास पुलिस कर रही है। आक्रोशित नागिरक पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के मद्देनजर शहर के कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। नैनी सहित कीडगंज के लोगों ने चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में कीडगंज, नैनी और कबाड़ी मार्केट के लोगों ने नए यमुना पुल पर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन