फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People took a dip on Achala Saptami by offering Arghya to Lord Bhaskar

Mahakumbh 2025: भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर लोगों ने लगाई अचला सप्तमी की डुबकी, दिनभर चला पूजन और अनुष्ठान

Tue, 04 Feb 2025 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर
अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

समूहों में आईं ग्रामीण अंचलों से महिलाएं ने मां गंगा के गीत गाते हुए डुबकी लगाई। अभीष्ट कामना को लेकर मां गंगा को पियरी भी चढ़ाई। भगवान सूर्य की विधि-विधान से उपासना हुई।

विज्ञापन
People took a dip on Achala Saptami by offering Arghya to Lord Bhaskar
आस्था की डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अचला सप्तमी पर मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पवित्र संगम में डुबकी लगाई। साधु-संतों के शिविर में हवन-पूजन हुआ। विभिन्न स्थानों पर भंडारे के साथ संतों ने कुंभनगरी से विदाई ली। उधर, सुख-समृद्धि की कामना के साथ कल्पवासियों ने भी अपने-अपने शिविरों में भंडारे किए। दंडी स्वामियों को दक्षिणा अर्पित करके आशीष लिया।

विज्ञापन


तड़के से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। संगम नोज समेत सभी स्नान घाट स्नानार्थियों से भरे रहे। देर-शाम तक स्नानार्थी जत्थों में आकर डुबकी लगाते दिखे। महिलाओं ने संतान की रक्षा के लिए व्रत रखा।
विज्ञापन


समूहों में आईं ग्रामीण अंचलों से महिलाएं ने मां गंगा के गीत गाते हुए डुबकी लगाई। अभीष्ट कामना को लेकर मां गंगा को पियरी भी चढ़ाई। भगवान सूर्य की विधि-विधान से उपासना हुई। श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक किया। दंडी नगर एवं खाक चौक मेंं विविध आयोजन हुए। अनुष्ठानों की पूर्णाहुतियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत शिविरों में षोडशोपचार के साथ सूर्यदेव का पूजन हुआ। कई जगह विशाल भंडारे हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद संतों की टोलियां विदा होने लगीं। दंडी नगर में अन्न के साथ वस्त्र दान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed