फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People suffering due to gusts of hot winds, warning of heat wave for four days

Weather : गर्म हवाओं के थपेड़ों से पूरे दिन लोग बेहाल, चार दिनों तक हीट वेव की चेतावनी

Wed, 07 Jun 2023 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 12:56 PM IST
सार

गर्मी ने बुधवार को काफी परेशान किया। मृगशिरा नक्षत्र शुरू होने के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे। स्थिति यह रही कि सुबह भी एसी, कूलर बंद नहीं हुए। दिन निकलने के साथ गर्मी बढ़ती गई और गर्म हवाओं ने झुलसाया।

विज्ञापन
People suffering due to gusts of hot winds, warning of heat wave for four days
गर्मी से बचने के लिए कुछ इस तरह निकलीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्मी ने बुधवार को काफी परेशान किया। स्थिति यह रही कि सुबह भी एसी, कूलर बंद नहीं हुए। दिन निकलने के साथ गर्मी बढ़ती गई और गर्म हवाओं ने झुलसाया। मंगलवार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बुधवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


स्थिति यह रही कि सुबह आठ बजे भी घर से निकलना मुश्किल हो गया था। 10 बजे के बाद तो हवाएं काफी गर्म हो गईं थीं। ऐसे में दिन में बाहर निकलने के लिए मजबूर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रात में भी तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा और लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन


आने वाले चार दिन तो और भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शनिवार तक हीट वेव चलने के आसार हैं। इस दौरान दिन में पारा 46 डिग्री को भी पार कर सकता है तो रात में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। यानि, दिन में लू चलेगी तो रात भी बेचैन करने वाली होगी। इसके बाद कुछ राहत की बात कही जा रही है लेकिन रविवार को आसमान साफ रहने एवं तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार हैं। आठ जून को 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed