फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People's trust in electric cars is increasing, more than 41,370 vehicles sold in a year

EV Car : इलेक्ट्रिक कारों के प्रति लोगों का बढ़ रहा भरोसा, एक साल में 41,370 से अधिक वाहनों की हुई बिक्री

Mon, 21 Jul 2025 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 06:49 PM IST
सार

जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। पिछले एक साल में 41,370 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें 902 कारें शामिल हैं।

विज्ञापन
People's trust in electric cars is increasing, more than 41,370 vehicles sold in a year
EV Car - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। पिछले एक साल में 41,370 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें 902 कारें शामिल हैं। ऑटोमोबाइल कंपनी भी इलेक्ट्रिक कारों की अधिक बिक्री पर जोर दे रही हैं।

विज्ञापन

बाजार में कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक कारें भी उपलब्ध हैं जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और माइलेज दे रही हैं। यही कारण है कि अब मध्यमवर्गीय परिवारों में भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का चलन बढ़ गया है। सरकार की फेम टू स्कीम और पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत मिल रही सब्सिडी ने इन गाड़ियों की कीमत को और भी किफायती बना दिया है। इसके अलावा लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रख-रखाव में आ रहा कम खर्च भी आकर्षित कर रहा है। ये पर्यावरण के लिहाज से भी सुरक्षित मानी जाती हैं।

विज्ञापन

नई-नई डिजाइन की कारें

बिना आवाज के सड़कों पर फर्राटा भर रहीं इलेक्ट्रिक कारों के कई नए मॉडल बाजार में मौजूद हैं। किसी कार का (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल)

विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी में मॉडन हैवी दिया गया है, तो कोई कार हैच बैक मॉडल की छोटी सी है।

ई-रिक्शा से अधिक बिकी स्कूटी

कार के अलावा ई रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग बढ़ी है। इस साल ई-रिक्शा से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग अधिक देखी गई है। जहां वर्ष 2024-25 में 33,126 ई- रिक्शा बिके हैं तो वहीं 3568 इलेक्ट्रिक स्कूटी आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हुई हैं।

 

इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों के मॉडल और कीमत भी लोगों को पसंद आ रही है। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी उपयोगी है। -राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed