{"_id":"69c0585ce12cc4a92c0e2c66","slug":"people-riding-thar-attacked-the-youth-five-named-including-cousins-allahabad-news-c-3-ald1034-847368-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: थार सवार लोगों ने युवक पर किया हमला, चचेरे भाइयों समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: थार सवार लोगों ने युवक पर किया हमला, चचेरे भाइयों समेत पांच नामजद
विज्ञापन
धूमनगंज के नंदग्राम के पास रविवार सुबह थार सवार लोगों ने एक युवक को दौड़ाकर डंडे से पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। धूमनगंज पुलिस ने चचेरे दो भाईयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया गया कि इनमें से तीन आरोपी अतीक अहमद व बमबाज गुड्डू मुस्लिम के करीबी हैं।
कसारी-मसारी निवासी मो. फैसल बालू-गिट्टी के ठेकेदार हैं। उन्होंने पुलिस को पिता के नाम पर ऐनुद्दीनपुर में जमीन है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कसारी-मसारी निवासी अफजल, आजम व अकरम जमीन का बैनामा कराने के लिए धमकी दे रहे हैं।
सुबह करीब 10 बजे वह नंदग्राम के पास बैठा था। आरोप है कि तभी थार से अकसानू व अंजफ नीचे उतरे और लोहे की रॉड व डंडे से पीटने लगे। साथ ही जमीन का बैनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व धूमनगंज पुलिस ने अफजल के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।