फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People of Prayagraj will get another Vande Bharat for Delhi, brainstorming going on at Railway Board level

तैयारी : प्रयागराज के लोगों को दिल्ली के लिए एक और मिलेगी वंदे भारत,  रेलवे बोर्ड स्तर पर चल रहा मंथन

Fri, 21 Apr 2023 12:39 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 12:39 AM IST
सार

संगमनगरी के लोगों को दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने के आसार बढ़ गए हैं। इसका संचालन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच होगा। यह शाम के बजाय दिल्ली के लिए सुबह रवाना होगी।

विज्ञापन
People of Prayagraj will get another Vande Bharat for Delhi, brainstorming going on at Railway Board level
जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में क्या है खास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगमनगरी के लोगों को दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने के आसार बढ़ गए हैं। इसका संचालन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच होगा। यह शाम के बजाय दिल्ली के लिए सुबह रवाना होगी। इसके बाद अगर किसी को दिल्ली में कुछ देर का काम है तो वह वंदे भारत से जाकर शाम को इसी से लौट सकता है।

विज्ञापन


रेल सूत्रों के मुताबिक वाराणसी से यह वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे चलाए जाने की तैयारी है। तकरीबन डेढ़ घंटे में यह प्रयागराज आ जाएगी। ट्रेन यहां सुबह 7.30 बजे आएगी और दो मिनट बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। कानपुर में सुबह 9:30 बजे ट्रेन पहुंचने के दो मिनट बाद आगे बढ़ लेगी। दोपहर दो बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी। यहां से तीन बजे वापसी होगी। शाम 7:30 बजे कानपुर और रात 9:30 बजे वंदे भारत प्रयागराज आएगी। रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन


बताते हैं कि ट्रेन का संचालन इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। देश की पहली वंदे भारत भी प्रयागराज के रास्ते संचालित हो रही है। यह देश की एकमात्र ऐसी ट्रेन है, जिसकी औसत स्पीड उत्तर मध्य रेलवे जोन में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की है। दिल्ली से यह सुबह छह बजे और वाराणसी से दोपहर तीन बजे चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तर्ज पर यदि दूसरी वंदे भारत चलती है तो उसका वाराणसी से समय सुबह छह बजे और नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे रहेगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि इस संबंध में तैयारी शुरू हो गई है। बताया कि रीवा से भी एक वंदे भारत शुरू होगी, जो इंदौर तक चलेगी। प्रयागराज से लखनऊ होते हुए गोरखपुर तक भी वंदे भारत शुरू हो सकती है।


प्रयागराज से शताब्दी ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। अब वंदे भारत मिलने की उम्मीद है। निश्चित ही सुबह के समय चलने से प्रयागराज के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। - केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed