Prayagraj : नैनी के लोगों को मिला निःशुल्क शादी विवाह घर का तोहफा, मंत्री नंदी ने किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को नैनी क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक विवाह घर का तोहफा दिया। मंत्री नन्दी ने विवाह घर का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को नैनी क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक विवाह घर का तोहफा दिया। मंत्री नंदी ने विवाह घर का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। वहीं विवाह घर का निर्माण करने वाले श्रमिकों को मंत्री नंदी ने सम्मानित किया। अब नैनी क्षेत्र के लोगों को अपने पुत्र एवं पुत्री के विवाह के साथ ही अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए लाखों रूपए खर्च कर विवाह घर बुक नहीं कराना पड़ेगा। बल्कि लग्जरी सुविधाओं वाले प्राइवेट विवाह घरों की तरह ही सामुदायिक विवाह घर में शुभ आयोजन कर सकेंगे। जिसका किराया बहुत ही कम या यूं कहें कि ना के बराबर है। इसके साथ ही मंत्री नंदी ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नैनी क्षेत्र की कई सड़कों, गलियों एवं बस्तियों के आंतरिक मार्गों का लोकार्पण किया।
मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास के नए सोपान रच रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज नए कीर्तिमान रचते हुए देश का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री नंदी ने कहा कि 2017 के पहले और आज के उत्तर प्रदेश में काफी अंतर है। 2017 के पहले काफी पिछड़ा एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का नैनी एरिया अब विकास की मुख्य धारा से जुड़ चुका है। ज्यादातर पुरानी व जर्जर गलियों एवं सड़कों की मरम्मत का कार्य हो चुका है या फिर हो रहा है।
मंत्री नंदी ने सोमवार को डांडी रीवा मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से सुशील फोसिस दयाशंकर व डॉ सुशील के मकान होटे हुए डॉ शिवेंद्र के मकान तक कच्ची रोड व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण लागत 84.22 लाख रुपये, डांडी गंगोत्री नगर में महेंद्र नाथ मिश्रा जी के मकान से शिव वचन सिंह के मकान तक रोड एवं नाली निर्माण कार्य (लागत 17.59 लाख रुपए), गंगोत्री नगर में एएल पाठक के मकान से अनिल द्विवेदी नीलू के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली निर्माण (लागत 9.31 लाख रुपये), चक भटाई में पटेल बस्ती की समस्त आंतरिक गलियों का निर्माण कार्य (लागत 22.67 लाख रुपए), नैनी बाजार चक रघुनाथ पंजाबी हाता में मुकेश वैश्य के मकान से होते हुए सुधीर शर्मा के मकान तक रोड के निर्माण कार्य (लागत 9.31लाख रुपए), नैनी सामुदायिक विवाह घर मे हाल एवं बरांडा निर्माण कार्य का लोकार्पण (लागत 24.78 लाख रुपए), नैनी सामुदायिक विवाह घर मे किचन कमरा और शौचालय के निर्माण कार्य का लोकार्पण (लागत 24.54 लाख रुपये ) का लोकार्पण किया।