{"_id":"5ea3299e8ebc3e90b33af4a9","slug":"people-of-belha-will-eradicate-hunger-with-punjab-s-wheat-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के गेहूं, चावल से बेल्हा के लोग मिटाएंगे भूख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के गेहूं, चावल से बेल्हा के लोग मिटाएंगे भूख
Fri, 24 Apr 2020 11:34 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
गेहूं के भीगे बोरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। पंजाब के गेहूं और चावल से बेल्हावासी अपनी भूख मिटाएंगे। जिले में चावल की रैक आने पर रात-दिन में मालगाड़ी को खाली किया गया। उपभोक्ताओं को चने की दाल की जगह मई माह में एक-एक किग्रा खड़ा चना मिलेगा। मई माह में भी उपभोक्ताओं को दो चरणों में राशन मिलेगा।
लॉकडाउन में जिले के 5.80 उपभोक्ताओं को भूख मिटाने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन ने व्यापक मात्रा में जिले को राशन मुहैया कराया है। जिले में 1,22,489 कुंतल चावल और 1,09,163 किग्रा गेहूं आया हुआ है। मई माह में भी उपभोक्ताओं को दो चरणों में राशन वितरित किया जाएगा। एक मई से होने वाले राशन के वितरण में अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों, जॉबकार्ड धारकों और श्रमिक विभाग में पंजीकृत मजदूरों को नि:शुल्क राशन दिया जाएगा।
जबकि पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति किग्रा गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से चावल का वितरण किया जाएगा। जबकि 15 मई से होने वाले वितरण में प्रति यूनिट पांच किग्रा चावल और एक किग्रा खड़ा चना नि:शुल्क दिया जाएगा। जिले में गेहूं, चावल का स्टाक खत्म होने से पंजाब से मालगाड़ी पर लदकर गुरुवार की शाम ट्रेन पहुंचते ही रात-दिन में ट्रक से गेहूं उतारकर एफसीआई गोदाम पहुंचाया गया। जिले के अधिकांश ब्लाकों में गेहूं और चावल का स्टाक खत्म होने से सीधे गोदाम पर पहुंचाया गया। इधर ब्लाक स्थित विपणन गोदामों से कोटेदार के घर राशन पहुंचाने का अभियान तेज कर दिया गया है।