{"_id":"5eb852d68ebc3e907c68545e","slug":"people-beated-to-constable-injured-city-news-ald2754637100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने सिपाही को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने सिपाही को पीटा, घायल
विज्ञापन
people beated to constable, injured
- फोटो : NAINI
देर रात घूमने की बात पूछने पर दबंगों ने हाटा बाजार स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे पुलिस कर्मी को काफी चोटें आई। पुलिस आरक्षी के तहरीर पर केस दर्ज कर इलाकाई पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रविवार की रात लगभग दो बजे क्षेत्र के हाटा बाजार स्थित पुलिस चेक पोस्ट से एक बाइक पर सवार होकर आरोपी मुन्नू पटेल निवासी गांव हाटा अपने दो साथियों के साथ घर जा रहे थे। निगरानी पर मौजूद पुलिसकर्मी राम कांत पांडेय व महेंद्र कुमार ने देर रात घूमने का कारण पूछा। जिसपर तीनों दबंगों ने पुलिस कर्मियों से बहस शुरू कर दी। दबंगों ने अपने घर व गांव में घूमने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों को गालियां दी। बहस बढ़ने पर एक आरोपी ने देखलेने की धमकी देते हुए भागकर चेकपोस्ट के पड़ोस में स्थित अपने घर गया। और लाठी डंडे से लैस होकर गालियां देते हुए वापस लौटा। वहीं आरोपी को लाठी डंडा से लैस होकर आता देख पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार मौके से रफूचक्कर हो गया।
जबकि चेकपोस्ट पर पहुंच तीनों आरोपितों ने आरक्षी रामकांत पांडेय पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर लहुलूहान कर दिए। किसी तरह मौके से भागकर आरक्षी ने अपनी जान बचाई। वहीं दबंगों के हमले से आरक्षी रामकांत पांडेय के सिर पैर में काफी चोटें आई है। जबकि आरक्षी के बाए हाथ मे डंडे के प्रहार से अधिक सूजन होने और फैक्चर होने की संभावना को देखते हुए सीएचसी के डॉक्टर ने आरक्षी को स्वरूपरानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया की आरक्षी के तहरीर पर मुन्नु पटेल सहित तीन के खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट, सरकारी काम में बाधा सहित आधा दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।