{"_id":"699f5db896cb00da740a6896","slug":"people-are-troubled-due-to-traffic-jam-at-gauhania-intersection-naini-news-c-407-1-ggp1008-11583-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गौहनिया चौराहे पर जाम लगने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गौहनिया चौराहे पर जाम लगने से लोग परेशान
Thu, 26 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
गौहनिया चौराहे पर जाम की स्थिति
रीवा रोड व जसरा बाईपास के निर्माण के बाद भी गौहनिया चौराहे पर जाम लगा रहता है। जसरा बाईपास पर आवागमन शुरू हो जाने के बाद से जाम की स्थिति और बदतर हो गई है। ऑटो और ई-रिक्शा बेतरतीब खड़ा रहने से जाम की स्थिति रहती है।
गौरतलब है कि रेलवे फाटक जसरा से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है, जिससे जाम लगा रहता है। साथ ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, अशोक कुमार कुशवाहा, ज्ञान सिंह, रवि साहू और सुरेश कुमार आदि ने प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने कहा जाम की समस्या सड़क की चौड़ीकरण से जुड़ा मुद्दा है। नाली निर्माण से सड़क की चौड़ाई कम हुई, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने यथासंभव जाम न लगने देने की बात कही है।