{"_id":"e9af16f6-c2c1-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"pensioner-will-got-all-information-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को घर बैठे मोबाइल पर मिलेगा पूरा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को घर बैठे मोबाइल पर मिलेगा पूरा हिसाब
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेंशनरों के लिए राहत वाली खबर है। अब उन्हें घर बैठे एक-एक रुपये का हिसाब मिल जाएगा।
विज्ञापन
महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि के बाद पेंशन में कितनी बढ़ोतरी हुई, कितना एरियर आया, ऐसी तमाम जानकारी पेंशनरों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेज दी जाएगी।
हालांकि यह सुविधा उन्हीं पेंशनरों को मिलेगी, जिनके मोबाइल नंबर बैंक की उस ब्रांच में रजिस्टर्ड होगा, जहां से पेंशन का भुगतान हो रहा है।
पहले तो बैंक तक जाने के बावजूद पेंशनरों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी।
गत दिनों आईए एंड एडी पेंशनर्स एसोसिएशन की तरफ से केंद्रीय पेंशन लेखा दफ्तर (सीपीएओ) में इस संबंध में शिकायत की गई थी।
शिकायत में था कि पेंशन के साथ किसी तरह का एरियर मिलता है या डीआर वृद्धि के बाद पेंशन बढ़ती है तो यह नहीं मालूम हो पाता कि डीआर में कितने रुपए की वृद्धि हुई और कितना रुपए एरियर के रूप में मिले।
विज्ञापन
पेंशनरों का कहना था कि पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) की एक कॉपी बैंक के पास और दूसरी कॉपी पेंशनर के पास रहती है।
पेंशन के साथ समय-समय पर मिलने वाले लाभ की गणना पेंशनर के पास रखे पीपीओ में दर्ज नहीं हो पाती है जबकि बैंक में जाकर मालूम करने पर कोई जानकारी देने को तैयार नहीं होता।
विज्ञापन
इस शिकायत के आधार पर सीपीएओ ने आरबीआई को पत्र जारी कर दिया, जिसके बाद बैंकों की तरफ से जवाब दिया गया।
इसमें कहा गया कि पेंशनरों के पीपीओ में समय-समय पर भुगतान में होने वाले परिवर्तन से संबंधित जो भी जानकारी दर्ज की जाएगी, वह संबंधित पेंशनर को मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भी भेज दी जाएगी।
ऐसे में पेंशनरों को घर बैठे ही मालूम हो जाएगा कि उनकी पेंशन में कितना इजाफा हुआ, डीआर वृद्धि के तहत प्रतिमाह कितनी पेंशन बढ़ी और कितना एरियर मिला।