फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Peace , built on the confluence of the theme living room

शांति, संगम की थीम पर बनाया गया बैठक हाल

Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Peace , built on the confluence of the theme living room
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रविवार से शुरू होे रही दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े ही हाईटेक व्यवस्था में होगी। इसके लिए केपी मैदान से लेकर परेड मैदान सभा स्थल तक इंतजाम किए गए हैं। तैयारी में इलाहाबाद के साथ बनारस और दिल्ली से कारीगर आए हुए हैं, जो पांडाल सहित अन्य बुनियादी चीजों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। कार्यकारिणी की बैठक के लिए केपी मैदान में 80/180 मीटर और 80/150 मीटर के दो हाल बनाए गए हैं। मुख्य हाल के पीछे सेफ हाउस भी बनाया गया है। हाल को शांति और संगम की थीम दी गई है। 
विज्ञापन


तीनों हालों और सेफ हाउस को जर्मन एंगल से बनाया गया है, जिससे कि पदाधिकारियों को गर्मी का एहसास न हो। मुख्य हाल (कार्यकारिणी बैठक वाला हाल) के अंदर एक साथ 350 सौ पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें केवल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी ही मौजूद होंगे। इसके इतर किसी और को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। उसी से जुड़ा हुआ सेफ हाउस बनाया गया है। सेफ हाउस में बुद्ध की बड़ी सी तस्वीर जो शांति का संदेश दे रही है।
विज्ञापन


उसे योग से भी जोड़ा गया है। मुख्य हाल के अंदर पीछे की तरफ संगम का अद्भुत नजारे का बड़ा सी आकृति प्रदर्शित की गई है, जबकि आगे की तरफ मंच बनाया गया है, जिस पर एक एलईडी भी लगाई गई है। दो पोडियम बनाया गया है। इस हाल से जुड़ा हुआ सेफ हाउस है। सेफ हाउस से दूसरे हाल तक जाने का रास्ता भी बना हुआ है जो चंद कदमों का है। प्रधानमंत्री सहित कार्यकारिणी के दूसरे सदस्य इसी रास्ते से  लंच, डिनर के लिए इसी रास्ते से जाएंगे। इस हाल को भी एसी युक्त बनाया गया है। इसी के बगल एक और हाल है, जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल की सुविधाएं रहेंगी। तीनों हाल में 100 से अधिक उच्च क्षमता की एसी भी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्य हाल के पास दर्जनों की संख्या में शौचालय बनाया गया है। इसके अलावा यहां पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। पांडाल को तैयार करने के लिए बनारस और दिल्ली के कारीगर बुलाए गए हैं, जबकि माइक सिस्टम की जिम्मेदारी आशा कंपनी को सौंपी गई है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए परेड मैदान पर होने वाली सभा के लिए भी मंच को विशेष लुक दिया गया है। मंच को वाटर प्रूफ और मजबूती के साथ बनाया गया है, जिससे कि आंधी, पानी का असर न पड़े। मंच को भव्य आकार दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री सहित कई नेता अपनी बात रखेंगे। मंच के सामने थोड़ी सी जगह छूटी हुई है। उसके बाद लोगों लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। उसकी बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। यहां पर लोग आसानी से बैठ सकेंगे। मैदान के चारों ओर माइक लगाया गया है, जिससे कि सुनने के लिए लोगों को परेशानी न हो। मंच के पीछे केंद्रीय नेताओं के लिए सेफ हाउस बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed