फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA sealed illegal construction in Jhunsi, masons and laborers fled leaving goods

पीडीए ने झूंसी में सील किए अवैध निर्माण, सामान छोड़कर भागे मिस्त्री और मजदूर

Wed, 25 Aug 2021 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 07:58 PM IST
सार

नवागत वीसी पीडीए अरविंद चौहान ने अवैध निर्माण रोकने और शमन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को झूंसी इलाके में जोन पांच की जोनल अधिकारी एसडीएम शिवानी सिंह ने कटहुला गौसपुर से कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
PDA sealed illegal construction in Jhunsi, masons and laborers fled leaving goods
Prayagraj News : प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सील किया भवन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को झूंसी इलाके में चार बड़े अवैध निर्माण सील किए गए। भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही। बिना मानचित्र निर्माण करा रहे भवन स्वामी तो मौके से हटे ही, मिस्त्री और मजदूर भी सामान छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


नवागत वीसी पीडीए अरविंद चौहान ने अवैध निर्माण रोकने और शमन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को झूंसी इलाके में जोन पांच की जोनल अधिकारी एसडीएम शिवानी सिंह ने कटहुला गौसपुर से कार्रवाई शुरू की। यहां 1325 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। एसडीएम ने बताया कि निर्माण शमशाद बेगम करा रही थीं। 

विज्ञापन

PDA sealed illegal construction in Jhunsi, masons and laborers fled leaving goods
Prayagraj News : प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सील किया भवन। - फोटो : प्रयागराज
झूंसी स्थित बधवा ताहिर में 580 वर्ग मीटर पर आरती देवी पत्नी गुलाब दुबे द्वारा कराए जा रहे आवासीय निर्माण को सील किया गया। कटका झूंसी में संजीव कुमार गुप्ता के करीब 345 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। वहीं अंदावा झूंसी में सावित्री देवी के करीब 967 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर कराए जा रहे व्यावसायिक अवैध निर्माण को सील किया गया। 

जोनल अधिकारी एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि निर्माण करा रहे लोग मौके पर नक्शा, अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। सभी निर्माणों को अवैध मानकर सील कर नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई में क्षेत्रीय अवर अभियंता बीएन सिंह, राजेश अग्रवाल के साथ पीडीए प्रवर्तन दल के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed