फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA schemes to offer all essential goods close to home; private company allotted land at commercial rates.

प्रयागराज : पीडीए की योजनाओं में घर के पास मिलेगा जरूरत का हर सामान, निजी कंपनी को व्यावसायिक दर पर मिली जमीन

Thu, 29 Oct 2026 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 04:39 PM IST
सार

कालिंदीपुरम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में रहने वालों को घर के पास ही जरूरत का हर सामान मिल जाएगा। पीडीए ने 1700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का व्यावसायिक प्लॉट एक निजी कंपनी को ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित कर दिया है।

विज्ञापन
PDA schemes to offer all essential goods close to home; private company allotted land at commercial rates.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कालिंदीपुरम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में रहने वालों को घर के पास ही जरूरत का हर सामान मिल जाएगा। पीडीए ने 1700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का व्यावसायिक प्लॉट एक निजी कंपनी को ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित कर दिया है।

विज्ञापन


कालिंदीपुरम में पीडीए की कई आवासीय योजनाएं हैं। पीडीए की ओर से जाह्नवी अपार्टमेंट नैनी (फेज-1), जागृति विहार आवास योजना कालिंदीपुरम, मौसम विहार अपार्टमेंट कालिंदीपुरम, मानस विहार आवास योजना नैनी, यमुना विहार आवास योजना नैनी और वसुधा विहार आवास योजना कालिंदीपुरम में कुल 465 रिक्त फ्लैट ऑनलाइन आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से यमुना विहार योजना में उपलब्ध 147 में से केवल 82 फ्लैट बचे हैं। कुल उपलब्ध फ्लैट में 383 ऑनलाइन बुक कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन


कालिंदीपुरम में पीडीए की पुरानी योजनाओं में कई व्यावसायिक प्लॉट भी खाली पड़े हैं। इन्हीं में से एक प्लॉट ई-नीलामी के माध्यम से एक प्रतिष्ठित कंपनी को आवंटित किया गया है, जो वहां मॉल व गोदाम का निर्माण कराएगी। इससे कालिंदीपुरम में रहने वालों को घर के नजदीक ही खरीदारी की सुविधा मिलेगी। कालिंदीपुरम के बाद नैनी में भी व्यावसायिक प्लॉट में मॉल का निर्माण कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम लोन के लिए पीडीए में आज से लगेगा शिविर

पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। तय हुआ कि प्राधिकरण की योजनाओं में रिक्त 465 फ्लैटों के विक्रय के लिए जिन आवेदकों को आवंटन पत्र जारी किए जा चुके हैं, उन्हें होम लोन दिए जाने के लिए सभी बैंक बृहस्पतिवार से प्राधिकरण परिसर में शिविर लगाएंगे।


साढ़े सात मीटर से अधिक ऊंची इमारत बनाने का प्रस्ताव

सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन व टैगोर टाउन में साढ़े सात मीटर से अधिक ऊंची आवासीय इमारत बनाने का प्रस्ताव पीडीए ने शासन को भेज दिया है। वर्ष 2015 से एक आदेश के तहत इन इलाकों में साढ़े सात मीटर से अधिक ऊंची आवासीय इमारत बनाने पर रोक लगा दी गई थी। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में साढ़े सात मीटर से अधिक ऊंची आवासीय बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed