फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA demolished illegal plotting of Atiq's close ones, created panic

Prayagraj : पीडीए ने ध्वस्त कराई अतीक के करीबियों की अवैध प्लॉटिंग, मची खलबली

Fri, 19 Jul 2024 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 01:32 PM IST
सार

अतीक के करीबी मोहम्मद इमरान और गुड्डू ने कई वर्ष पहले बीरमपुर गांव में अलीना सिटी फेज-1 नाम से अवैध प्लॉटिंग की थी। यह प्लॉटिंग 20 बीघे में अवैध रूप से की जा रही थी। पूर्व में इसे ध्वस्त किया जा चुका था। कुछ महीनों से फिर से वहां पर प्लॉटिंग शुरू कर दी गई थी। इसलिए जोनल अधिकारी के नेतृत्व में उसे ध्वस्त करवा दिया गया है।

विज्ञापन
PDA demolished illegal plotting of Atiq's close ones, created panic
अतीक के करीबियों की प्लाटिंग पीडीए न कराई ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कार्रवाई के बावजूद अतीक के कई करीबी माैका पाते ही फिर से प्लॉटिंग शुरू कर दे रहे हैं। जानकारी मिलने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने अलीना सिटी फेज-एक में हुई प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला दिया है। इसके अलावा कई अन्य अवैध निर्माण को सील कर दिया है।

विज्ञापन


अतीक के करीबी मोहम्मद इमरान और गुड्डू ने कई वर्ष पहले बीरमपुर गांव में अलीना सिटी फेज-1 नाम से अवैध प्लॉटिंग की थी। यह प्लॉटिंग 20 बीघे में अवैध रूप से की जा रही थी। पूर्व में इसे ध्वस्त किया जा चुका था। कुछ महीनों से फिर से वहां पर प्लॉटिंग शुरू कर दी गई थी। इसलिए जोनल अधिकारी के नेतृत्व में उसे ध्वस्त करवा दिया गया है।
विज्ञापन


प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ अगले हफ्ते मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा कालिंदीपुरम आवासीय योजना के अंतर्गत भूखंड संख्या जीके-145 को अतिक्रमण मुक्त करवाया कर आवंटी आदर्श कुमार चोपड़ा को कब्जा दिया गया। जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि कटहुला गाैसपुर में प्रकाश यादव, कसारी मसारी में शशि मोहन तिवारी, ऐनुउद्दीनपुर में आलम, बक्सी मोढ़ा में हमजा, बाजपुर में हारुन, जफर अहमद, गुड्डू, कामरान आदि अवैध निर्माण करवा रहे थे। अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed