फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA and Nagar Nigam Prayagraj

50 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त, विरोध में लोगों का चक्काजाम

Mon, 18 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
PDA and Nagar Nigam Prayagraj
PDA and Nagar Nigam Prayagraj - फोटो : CITY DESK
धोबीघाट के पास नगर निगम, एडीए और प्रशासन की देर शाम तक चली संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हटाया गया अवैध कब्जा, वर्षों से वहां रह रहे थे कई परिवार
प्रयागराज। सिविल लाइंस के थार्नहिल रोड पर धोबीघाट के पास रविवार को वर्षों से रह रहे कई परिवार बेघर हो गए। यहां नगर निगम, पीडीए और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नजूल प्लाट नंबर 129 की तकरीबन छह हजार वर्ग मीटर जमीन खाली करवाई। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। नाराज लोगों ने थार्नहिल रोड पर चक्का जाम भी किया। गुस्से का इजहार करते हुए कई महिलाएं जेसीबी के सामने भी लेट गई। दो महिलाएं अचेत भी हुई। देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान वहां सभी निर्माण जमींदोज कर दिए गए।
थार्नहिल रोड पर जागृति अस्पताल के बगल में नजूल प्लाट को खाली कराने का आदेश कोर्ट ने दिया था। यहां तकरीबन छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर नगर निगम की कार्यशाला एवं जोनल कार्यालय का निर्माण किया जाना है। इस प्लाट पर 50 से ज्यादा परिवार पिछले कई वर्ष से यहां रह रहे हैं। रविवार की सुबह ही यहां ज्वाइंट टीम पहुंचने से वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने अफसरों को घेरने के साथ ही वहां सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हालांकि, टीम के साथ भारी भरकम पुलिस फोर्स होने की वजह से किसी की एक न चली। कार्रवाई के लिए पहुंचे अफसरों ने बताया कि 15 दिन पूर्व ही वहां रह रहे लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था। पुलिस की मौजूदगी में यहां अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बीच-बीच में लोग इस कार्रवाई विरोध करते रहे। यहां 400-500 वर्ग मीटर में गैराज भी चल रहा था। उसे भी पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एडीएम नजूल गंगाराम, एडीए के ओएसडी आलोक पांडेय, सत शुक्ला, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद आदि अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को सौंपी जाएगी जमीन
वर्तमान समय नगर निगम की वर्कशॉप पुराने शहर में भीड़ भाड़ वाले इलाके में है। इसे लंबे समय से खुली सड़क वाले स्थान पर शिफ्ट किए जाने की कवायद चल रही है। अब प्लॉट नंबर 129 को खाली करवाने के बाद यह जमीन नगर निगम को सौंपी जाएगी। यहां नगर निगम की वर्कशॉप और जोनल कार्यालय का निर्माण होगा।
दिन भर रही अफरातफरी, हाथ जोड़कर रोती रहीं महिलाएं
नजूल प्लॉट नंबर 129 को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए तीन नवंबर को पीडीए और नगर निगम के अफसरों ने तीन नवंबर को सर्वे किया था। इस दौरान अफसरों एवं कर्मचारियों का वहां लोगों ने खासा विरोध किया था। लोगों ने अफसरों को घेरने के साथ ही चक्काजाम का प्रयास किया था। बाद में पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। रविवार को कार्रवाई के दौरान महिलाओं को रो रोकर बुरा हाल था। तमाम महिलाएं अफसरों के आगे हाथ जोड़ती रहीं कि उनका आशियाना न तोड़ा जाए।

पीडीए के ओएसडी सत शुक्ला घायल
0 रविवार को हुई कार्रवाई के दौरान एडीए के ओएसडी सत शुक्ला घायल हो गए। कार्रवाई के दौरान वह सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उन्हें किसी ने पीछे से आवाज दी। इसी दौरान वहां खड़े जेसीबी का स्टैंड उनके एक पैर पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अलका अस्पताल भेजा गया। वहां रविवार की रात उनका ऑपरेशन हुआ।

PDA and Nagar Nigam Prayagraj

PDA and Nagar Nigam Prayagraj- फोटो : CITY DESK

PDA and Nagar Nigam Prayagraj

PDA and Nagar Nigam Prayagraj- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed