{"_id":"5d45e2e08ebc3e6d1971ba69","slug":"pda-allahabad-news-ald25128728","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए ने छोटा बघाड़ा में गिराए सात अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए ने छोटा बघाड़ा में गिराए सात अवैध निर्माण
विज्ञापन
PDA
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने प्रतिबंधित इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई करते हुए कुल सात पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई से छोटा बघाड़ा इलाके में हड़कंप मचा रहा।
प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय की अगुवाई में दस्ता दोपहर को छोटा बघाड़ा पहुंचा। थोड़ी ही देर में दस्ते ने भृगमार्ग के उत्तरी छोर में बनाए गए निर्माण ध्वस्त करने शुरू कर दिए। विरोध करने कुछ लोग पहुंचे, लेकिन प्रतिबंधित इलाके में निर्माण की मनाही की बात कहते हुए अधिकारियों ने उनको हटा दिया। यह सभी भवन निर्माणाधीन थे। यहां कुल छह अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद दस्ता एनी बेसेंट पुलिस चौकी के पीछे पहुंचा। यहां ढरहरिया रोड पर बने एक निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया।
वहीं दस्ते ने छोटा बघाड़ा में अवैध निर्माण पर कुल आठ निर्माण भी सील कर दिए। इसके अलावा दस्ते ने भृगुमार्ग पर ही करीब 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में हो रहे अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। यहां पहुंच के लिए बनवाई गई एप्रोच रोड भी दस्ते ने तोड़ दी। जोनल अधिकारी के मुताबिक यह प्लाटिंग नीलू यादव की ओर से कराई जा रही बताई गई है।